रतलाम- पब्लिक वार्ता,
न्यूज़ डेस्क। चैत्र नवरात्र, हिंदू नववर्ष और गुड़ी पड़वा के पावन अवसर पर श्री मारू भांबी समाज रतलाम द्वारा पारंपरिक सामाजिक गोठ एवं स्नेह मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्री बाबा रामदेव जी मंदिर परिसर में पूर्ण हुए विकास कार्यों का लोकार्पण भी समाजजनों की उपस्थिति में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों एवं समाजजनों के तिलक एवं भगवा दुपट्टा पहनाकर स्वागत के साथ हुई। इसके बाद ध्वज चल समारोह निकाला गया और मंदिर परिसर में महाआरती का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
इस आयोजन में नीमच, मंदसौर, माउखेड़ी, जावरा, बड़नगर, उज्जैन, इंदौर सहित रतलाम शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों से सैकड़ों समाजजन शामिल हुए। कार्यक्रम में उपस्थित सभी श्रद्धालुओं ने सौहार्दपूर्ण वातावरण में भोजन प्रसादी ग्रहण की।
समारोह में प्रदेश अध्यक्ष गोपाल मारू, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं रतलाम समाज अध्यक्ष झमक पड़ियार, उपाध्यक्ष नंदकिशोर खांबू, मांगीलाल अनखे, सचिव रविंद्र गहलोत, सह सचिव जगदीशचंद्र मातोरिया, कोषाध्यक्ष दीपेश पड़ियार, सह कोषाध्यक्ष प्रभुलाल राठौर, समन्वयक गोलू भूमारचा एवं युवा प्रकोष्ठ के हरीश बामनिया सहित कई पदाधिकारी और पूर्व अध्यक्ष कन्हैयालाल बोका, बद्रीलाल पुनवर, राजेश बोचा, महेश सोलंकी, दिनेश पड़ियार, सावन राठौर, विजय बोका, रमेश कथिरिया, बहादुर खांबू सहित बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे।
यह आयोजन सामाजिक एकता, परंपरा और सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूत करने का संदेश देने वाला रहा।