जेएसजी संगिनी उमंग रतलाम ने सेवा गतिविधियों में प्रदेशभर में बनाया स्थान, एमपी रीजन में मिला तृतीय पुरस्कार

रतलाम- पब्लिक वार्ता,

न्यूज़ डेस्क। सामाजिक एवं सेवा गतिविधियों में लगातार सक्रिय रहने वाली JSG संगिनी उमंग रतलाम ने एक बार फिर प्रदेश स्तर पर अपनी पहचान बनाई है। जेएसजी एमपी रीजन द्वारा आयोजित अप्रैल माह की सेवा गतिविधियों में संगिनी उमंग रतलाम को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ है। इस उपलब्धि से संगठन की सभी सदस्याओं में खुशी का माहौल है।

अप्रैल माह में “सामूहिक नवकार मंत्र जाप” एवं “गर्मी से राहत हेतु सेवा कार्य” विषय पर गतिविधियां आयोजित की गई थीं। इसमें रतलाम की टीम ने सक्रिय भागीदारी निभाते हुए उत्कृष्ट सेवा कार्य किए, जिसके आधार पर संगठन को एमपी रीजन में टॉप-3 में स्थान मिला।

संगठन की अध्यक्ष रेनु लुनिया, सचिव निर्मला पटवा एवं अनिता कोठारी ने इस उपलब्धि का श्रेय समूह की सभी सखियों और पूरी टीम के सहयोग को दिया। साथ ही सेवा प्रोजेक्ट के सफल संचालन के लिए संगीता पोरवाल का विशेष आभार व्यक्त किया गया।

इस अवसर पर जेएसजी एमपी रीजन अध्यक्ष राहुल चपलोद सहित निर्णायक मंडल के अभिषेक चौधरी, रौनक दुग्गड़, राहुल वया, राहुल खाब्या एवं उनकी टीम का भी धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

संगिनी उमंग रतलाम परिवार ने कहा कि आगे भी समाजसेवा और धार्मिक गतिविधियों के माध्यम से संगठन इसी तरह सक्रिय भूमिका निभाता रहेगा।