MP Bus Strike टली: 2 मार्च को नहीं होगी हड़ताल, सीएम बैठक के बाद बसें रहेंगी चालू

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp
Telegram

भोपाल- पब्लिक वार्ता,

न्यूज़ डेस्क। MP Bus Strike: मध्य प्रदेश में 2 मार्च को प्रस्तावित बस हड़ताल अब नहीं होगी। मुख्यमंत्री मोहन यादव के साथ हुई हाई-लेवल बैठक के बाद बस ऑपरेटरों ने अपनी हड़ताल वापस लेने का फैसला किया है। इस निर्णय से पूरे प्रदेश में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था सामान्य रहेगी और यात्रियों को किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

दरअसल, प्रदेश में ट्रांसपोर्ट सेवाओं पर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे थे और होली के चलते पहले से ही ट्रेनों में लंबा वेटिंग चल रहा है। ऐसे में बस हड़ताल टलने से यात्रियों को बड़ी राहत मिली है।

विवादित राजपत्र फिलहाल होल्ड

मध्य प्रदेश बस ओनर्स एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी जय कुमार जैन के मुताबिक बैठक में परिवहन विभाग से जुड़े दो विवादित राजपत्रों को फिलहाल होल्ड पर रखने और उन्हें सस्पेंड करने पर सहमति बनी। सरकार के इस फैसले के बाद बस ऑपरेटरों ने सड़क जाम खत्म कर दिया और 2 मार्च की हड़ताल आधिकारिक तौर पर वापस ले ली।

सीएम बोले- ग्रामीण परिवहन मजबूत करेंगे

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि राज्य सरकार हर ग्रामीण क्षेत्र में सुगम और सस्ती परिवहन सेवा उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य यात्रियों को बिना रुकावट बेहतर पब्लिक ट्रांसपोर्ट देना है और इस प्रक्रिया में किसी भी पक्ष को नुकसान नहीं होने दिया जाएगा।

होली से पहले बड़ी राहत

होली के त्योहार को देखते हुए बसों का संचालन जारी रहना यात्रियों के लिए बेहद राहत भरा है। अब लोग बिना किसी चिंता के अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे और प्रदेश में परिवहन व्यवस्था सुचारु रूप से चलती रहेगी।

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp
Telegram