रतलाम- पब्लिक वार्ता,
न्यूज़ डेस्क।MP News: सीएम राइज विनोबा रतलाम के तीन विद्यार्थियों ने राज्य स्तरीय अंग्रेजी ओलंपियाड में अपनी जगह बना ली है। राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल द्वारा जारी सूची में हिरल पंवार, खुशी और हिमानी शर्मा का चयन हुआ है। इन छात्रों ने विभिन्न स्तरों पर सफलता हासिल कर यह उपलब्धि प्राप्त की है।

रतलाम जिले से कुल सात छात्रों का चयन
इस वर्ष रतलाम जिले से कुल सात विद्यार्थियों का चयन राज्य स्तरीय अंग्रेजी ओलंपियाड के लिए हुआ है, जिनमें से तीन छात्र सीएम राइज विनोबा रतलाम से हैं। यह स्कूल के शैक्षणिक प्रयासों और विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत का परिणाम है।

संस्था के प्रयासों का नतीजा
उप प्राचार्य गजेंद्र सिंह राठौर ने इस उपलब्धि को शिक्षकों द्वारा ओलंपियाड और अन्य प्रतिस्पर्धाओं की नियमित तैयारियों का परिणाम बताया। उनका कहना है कि संस्थान में लगातार छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए प्रोत्साहित किया जाता है।
20 मार्च को होगा राज्य स्तरीय सम्मान समारोह
प्रभारी प्रधान अध्यापक अनिल मिश्रा ने बताया कि चयनित विद्यार्थी 20 मार्च को अपने पालकों और मार्गदर्शी शिक्षकों के साथ भोपाल में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय ओलंपियाड और सम्मान समारोह में भाग लेंगे।
शिक्षा अधिकारियों और शिक्षकों ने दी शुभकामनाएं
इस उपलब्धि पर जिला शिक्षा अधिकारी अनिता सागर, संस्था प्राचार्य संध्या वोरा, सीमा चौहान, शोभा ओझा, कविता वर्मा, हर्षिता सोलंकी और अनिता शर्मा ने चयनित विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी हैं।
Latest News
- BREAKING Ratlam News: रतलाम में युवक की संदिग्ध हत्या से सनसनी, नाले में मिला शव; पत्नी की तलाश तेज
- BREAKING Ratlam News: रतलाम ई-स्कूटर हादसे में 16 वर्षीय अंतिमकुंवर की मौत, 13 दिन तक चली जिंदगी की जंग
- BREAKING रतलाम में धूमधाम से मनाया गया कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव, नन्हे बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां