PM Kisan Samman Nidhi: PM किसान 22वीं किस्त: Farmer ID जरूरी या नहीं? जानिए पूरी जानकारी

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp
Telegram

नई दिल्ली- पब्लिक वार्ता,

न्यूज़ डेस्क। PM Kisan Samman Nidhi: केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को जल्द ही 22वीं किस्त का इंतजार खत्म होने वाला है। इस बीच किसानों के मन में सबसे बड़ा सवाल है कि क्या इस किस्त के लिए Farmer ID बनवाना जरूरी है या नहीं।

ताजा जानकारी के मुताबिक, पहले से योजना में रजिस्टर्ड किसानों के लिए Farmer ID अनिवार्य नहीं है। यानी अगर आप पहले से इस योजना का लाभ ले रहे हैं और आपका e-KYC अपडेट है, तो आपकी 22वीं किस्त सीधे आपके बैंक खाते में ट्रांसफर कर दी जाएगी।

हालांकि, नई रजिस्ट्रेशन कराने वाले किसानों के लिए Farmer ID अनिवार्य कर दी गई है, खासकर उन 14 राज्यों में जहां हाल ही में फार्मर रजिस्ट्री की प्रक्रिया शुरू की गई है।

इन राज्यों में Farmer ID जरूरी

नई रजिस्ट्रेशन कराने वाले किसानों को निम्न राज्यों में Farmer ID बनवाना अनिवार्य है:

आंध्र प्रदेश, असम, बिहार, छत्तीसगढ़, गुजरात, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा, राजस्थान, तमिलनाडु, तेलंगाना और उत्तर प्रदेश।

e-KYC अपडेट अनिवार्य, नहीं तो अटक सकती है किस्त

सरकार ने साफ किया है कि सभी लाभार्थियों के लिए e-KYC अपडेट अनिवार्य है। अगर e-KYC पूरा नहीं है, तो 22वीं किस्त मिलने में देरी हो सकती है या भुगतान रुक सकता है।

e-KYC अपडेट करने के 3 आसान तरीके

1. ऑनलाइन (Self e-KYC)

  • PM Kisan पोर्टल पर जाएं
  • Farmer Corner में e-KYC विकल्प चुनें
  • Aadhaar नंबर और बैंक विवरण दर्ज करें
  • OTP से मोबाइल नंबर वेरिफाई करें
  • Submit पर क्लिक करें और सफलता संदेश देखें

2. CSC सेंटर के जरिए

  • अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) पर जाएं
  • Aadhaar और बैंक डिटेल दें
  • ऑपरेटर e-KYC अपडेट करेगा
  • रसीद जरूर लें

3. बैंक शाखा के जरिए

  • अपनी बैंक ब्रांच में जाएं
  • PM-Kisan e-KYC अपडेट की जानकारी दें
  • अधिकारी Aadhaar और बैंक खाता वेरिफाई कर e-KYC अपडेट कर देगा
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp
Telegram