रतलाम- पब्लिक वार्ता,
न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: थाना दीनदयाल नगर क्षेत्र के ग्राम मथुरी में एक शादी समारोह के दौरान डीजे को लेकर हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। बारात के दौरान गांव के कुछ युवकों ने दूल्हे को घोड़ी से धक्का देकर गिरा दिया और बारातियों पर हमला कर दिया। इस हमले में दूल्हे की मां समेत कई लोग घायल हो गए।

घटना का वीडियो देखिए
डीजे को लेकर शुरू हुआ विवाद

पुलिस के अनुसार फरियादी राधाबाई पत्नी स्वर्गीय गिरधारीलाल पारगी ने बताया कि बुधवार को उनकी पुत्री रानू की बारात धराड़ के पास स्थित भैरूपाड़ा से आई थी। दोपहर करीब 1:30 बजे वर निकासी के दौरान गांव के आशिष मोरी, दीपक पारगी, जितेंद्र पारगी और ध्रुव वहां पहुंचे और डीजे नहीं लगाने को लेकर विवाद करने लगे। उन्होंने बारातियों से गाली-गलौज करते हुए झगड़ा शुरू कर दिया।
दूल्हे की मां पर तलवार से वार
विवाद के दौरान आरोपितों ने बारातियों से मारपीट शुरू कर दी। इसी बीच राहुल मईड़ा, संजय मईड़ा और अंकित मईड़ा भी वहां आ गए और हंगामा करने लगे। जब दूल्हे की मां संतोषबाई बीच-बचाव करने पहुंचीं तो अंकित ने तलवार से वार कर दिया, जिससे उनके चेहरे और आंख के पास गंभीर चोट आई।
कई बाराती घायल, थाने पहुंची बारात
हमले में दूल्हे के भाई अमृत, सिताराम और अन्य बाराती भी घायल हुए। घटना के बाद दूल्हे कन्हैयालाल सहित बाराती सीधे थाने पहुंचे और आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। घटना के दौरान ग्रामीणों ने बीच-बचाव किया, जिसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।
पुलिस ने दो आरोपितों को लिया हिरासत में
सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया ने बताया कि मामले में आशिष मोरी, दीपक पारगी, जितेंद्र पारगी, ध्रुव, राहुल मईड़ा, संजय मईड़ा और अंकित मईड़ा के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस ने राहुल और अंकित को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, जबकि अन्य आरोपितों की तलाश जारी है।
Latest News
- BREAKING Ratlam News: रतलाम में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता का शव घर के बरामदे में मिला, सिर पर धारदार हथियार से चोट के निशान
- BREAKING संत कमल किशोर नागर को धमकी से आक्रोश, रतलाम नागर समाज ने एसपी को सौंपा ज्ञापन
- BREAKING Ratlam News: आधी रात शहर सराय की सड़क से फूटा पानी, पाइपलाइन लीकेज से सड़क का हिस्सा उठा