– चार नाबालिग आरोपी गिरफ्तार, दो फरार
रतलाम- पब्लिक वार्ता,
न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: जेल से छूटने के बाद रईस की हत्या के मामले में पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए चार नाबालिग आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दो अन्य आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। फरार दोनों आरोपियों पर पहले से ही कई गंभीर अपराध दर्ज हैं।


सीसीटीवी फुटेज से पकड़े गए आरोपी
पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने नवीन कंट्रोल रूम में प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर चार नाबालिगों को गिरफ्तार किया गया है। इस दौरान एएसपी राकेश खाखा, सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया और औद्योगिक क्षेत्र थाना प्रभारी मुनेंद्र गौतम भी मौजूद रहे।

ऐसे हुई वारदात
डॉट की पुल क्षेत्र में गुरुवार रात अज्ञात हमलावरों ने चाकू से हमला कर रईस पिता मुजीद ख़ान, निवासी शिव नगर, रतलाम की हत्या कर दी थी। मृतक के पिता की शिकायत पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 223/2025, धारा 103(1) बी.एन.एस. के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
तेजी से कार्रवाई, चार गिरफ्तार
हत्या की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन और एएसपी राकेश खाखा के मार्गदर्शन में औद्योगिक क्षेत्र थाना, स्टेशन रोड थाना, डीडी नगर थाना, माणकचौक थाना, साइबर सेल, सीसीटीवी टीम और डीएसबी टीम की अलग-अलग टीमें बनाई गईं। तेजी से कार्रवाई करते हुए चार नाबालिगों को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि दो अभी फरार हैं।
फरार आरोपी पहले भी हैं आपराधिक मामलों में लिप्त
पहला फरार आरोपी – थाना स्टेशन रोड में चार आपराधिक मामले (मारपीट, हत्या का प्रयास) दर्ज हैं।
दूसरा फरार आरोपी – थाना स्टेशन रोड में छह मामले (मारपीट, हत्या का प्रयास, गाली-गलौच) और औद्योगिक क्षेत्र थाना में एक हत्या के प्रयास का मामला, कुल सात अपराध दर्ज हैं।
पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका
आरोपियों की गिरफ्तारी में इन अधिकारियों और उनकी टीमों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई –
– निरीक्षक मुनेंद्र गौतम, थाना प्रभारी औद्योगिक क्षेत्र रतलाम और उनकी टीम
– स्वराज डाबी, थाना प्रभारी स्टेशन रोड रतलाम और उनकी टीम
– अनुराग यादव, थाना प्रभारी और उनकी टीम
– रविंद्र दंडोतिया, थाना प्रभारी और उनकी टीम
– साइबर सेल, सीसीटीवी टीम, डीएसबी टीम और उप निरीक्षक मुकेश सस्तिया, चौकी हाट रोड रतलाम और उनकी टीम
फरार आरोपियों की तलाश जारी
पुलिस जल्द ही फरार दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। मामले की जांच जारी है।
Latest News
- Ratlam News: जावरा में टैंकर के पहिए के आगे लेटा युवक, CCTV में कैद हुई घटना, मौत के बाद सड़क पर हंगामा
- Ratlam News: रतलाम में घर लौट रहे युवक पर जानलेवा हमला, बाइक सवारों ने पीछे से मारी गोली; CCTV में कैद हुए संदिग्ध
- रतलाम में सेवा भारती का भव्य कन्या पूजन समारोह, 1600 से अधिक कन्याओं का पूजन, 500 से ज्यादा समाजजन हुए शामिल