रतलाम- पब्लिक वार्ता,
न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: “इंकलाब ज़िंदाबाद!” के नारों के साथ आज आरंभ ग्रुप ने अमर क्रांतिकारी शहीद-ए-आजम भगत सिंह के जन्मदिवस पर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर समूह के सदस्यों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
आरंभ ग्रुप ने कहा कि भगत सिंह सिर्फ एक नाम नहीं, बल्कि देशप्रेम, साहस और स्वतंत्र सोच की जीवित विचारधारा हैं। उनके विचार आज भी युवाओं को प्रेरित करते हैं और भारत के भविष्य को दिशा देते हैं।

ग्रुप के पदाधिकारियों ने बताया कि आज के दिन हम सभी यह संकल्प लेते हैं कि भगत सिंह के बताए रास्ते पर चलकर अन्याय के खिलाफ आवाज़ बुलंद करेंगे और समाज में समानता व स्वतंत्र सोच की मशाल जलाए रखेंगे।
कार्यक्रम के दौरान मौजूद युवाओं ने भी भगत सिंह अमर रहें के नारों से वातावरण को देशभक्ति से सराबोर कर दिया।

Latest News
- रॉयल कॉलेज में छात्रों को मिले करियर बनाने के टिप्स, ट्रैफिक डीएसपी ने समझाया जिंदगी बचाने का मंत्र
- Ratlam News: रतलाम में सट्टेबाजों पर पुलिस की दबिश, 5 गिरफ्तार; शहर में निकाला जुलूस, पुराने मामले भी खंगाले जा रहे
- Ratlam News: जावरा में टैंकर के पहिए के आगे लेटा युवक, CCTV में कैद हुई घटना, मौत के बाद सड़क पर हंगामा