रतलाम- पब्लिक वार्ता,
न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: जिले की आलोट पुलिस ने नशीले पदार्थों की तस्करी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 14 लाख 83 हजार रुपये की कीमत की एमडीएमए (MD) ड्रग्स जब्त की है। कार्रवाई में पुलिस ने मुख्य सप्लायर सहित कुल 5 तस्करों को गिरफ्तार किया है, जबकि इस गिरोह का मास्टरमाइंड फिलहाल फरार है। पुलिस ने नशीले पदार्थों के साथ एक बिना नंबर प्लेट की स्विफ्ट कार भी जब्त की है।
पुलिस को यह सफलता मुखबिर से मिली पुख्ता सूचना के आधार पर मिली। रतलाम एसपी अमित कुमार ने प्रेस वार्ता में जानकारी देते हुए बताया कि यह कार्रवाई एएसपी राकेश खाखा व एसडीओपी शाबेरा अंसारी के निर्देशन में की गई।

रविवार को आलोट थाना पुलिस ने ताल रोड जीवनगढ़ फंटा, आलोट से बिना नंबर की स्विफ्ट कार में सवार तीन आरोपियों —
- आयुष (21) पिता श्याम शर्मा निवासी मयूर विहार कॉलोनी, आगर
- राहुल सिंह (23) पिता नारायण सिंह सोंधिया निवासी बड़ोद रोड, आगर
- शाहरुख (24) पिता रफीक खां मेवाती निवासी झंडा चौक, आगर
— को हिरासत में लिया। उनके कब्जे से 45 ग्राम एमडीएमए जब्त की गई।

पूछताछ में उन्होंने खुलासा किया कि यह ड्रग्स उन्हें फरहान (21) पिता फैय्याज खान पठान निवासी अर्जुन नगर, आगर (वर्तमान में देवलजी, थाना अरनोद, जिला प्रतापगढ़, राजस्थान) से मिली थी, जिसे वे आगर (मालवा) में सप्लाई करने जा रहे थे।
पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत दूसरी टीम रवाना की और फरहान को रात 8:50 बजे ग्राम पिपलिया सिसोदिया, जमुनिया शंकर फंटा से गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 55.21 ग्राम एमडीएमए व 30.07 ग्राम अजीनोमोटो पाउडर बरामद किया गया।
पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/22 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। वहीं, गिरोह के फरार मास्टरमाइंड की तलाश में पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।
Latest News
- BREAKING मूक-बधिर स्कूल में संगिनी उमंग परिवार ने बांटी पाठ्य सामग्री, 85 से अधिक बच्चों को कराया भोजन
- Ratlam News: रतलाम में स्पीड ब्रेकर पर कार बेकाबू, डिवाइडर से टकराकर पलटी; VIDEO में कैद हुआ हादसा
- Ratlam News: किस्तें जमा करने के बाद भी मोबाइल लॉक, विरोध पर युवक से मारपीट; 300 से ज्यादा लोग धरने पर बैठे