रतलाम- पब्लिक वार्ता,
न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: होली पर्व की उमंग में रंगते हुए भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय मित्र मंडल द्वारा फाग उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, महापौर प्रहलाद पटेल और पूर्व मंत्री हिम्मत कोठारी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया। सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और उत्सव का आनंद उठाया।

भजनों पर झूमे कार्यकर्ता
फाग उत्सव के मुख्य आकर्षण रहे पं. गोपाल शर्मा, जिन्होंने अपनी मधुर गायकी से समां बांध दिया। उनके द्वारा प्रस्तुत आज बिरज में हो होली रे रसिया सहित अन्य फाग और देशभक्ति से ओत-प्रोत गीतों पर सभी झूम उठे। कार्यक्रम में महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने भी अपनी रंगारंग प्रस्तुतियों से उत्सव को और खास बना दिया।

भाजपा कार्यकर्ताओं की रही जबरदस्त भागीदारी
इस अवसर पर भाजपा के जिला, मंडल, मोर्चा और प्रकोष्ठ के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने होली के रंगों के साथ भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया।
जिलाध्यक्ष ने जताया आभार
कार्यक्रम के समापन पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया और होली पर्व की शुभकामनाएं दीं।
Latest News
- BREAKING MP UCC Bill पास: शादी का रजिस्ट्रेशन होगा अनिवार्य, लिव इन से नौकरी रिकॉर्ड तक क्या बदल जाएगा?
- BREAKING Ratlam News: काटजू नगर में युवक ने लगाई फांसी, बदबू आने पर खुला राज; दो माह पहले हुई थी दूसरी शादी
- BREAKING PM Kisan Yojana की 24वीं किस्त से पहले बड़ा अपडेट, कृषि मंत्री शिवराज सिंह ने संसद में दिया जवाब