रतलाम- पब्लिक वार्ता,
न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जन शिक्षण संस्थान, सी सेक्टर अलकापुरी, रतलाम द्वारा महिला सम्मान गतिविधि एवं संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्रीमती दिव्या चंदन शर्मा, जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा की उपस्थिति रही।

कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई। अनुदेशिकाओं द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई। मुख्य अतिथि श्रीमती दिव्या चंदन शर्मा ने अपने ओजस्वी संबोधन में भारतीय सभ्यता एवं संस्कारों को अपनाने की आवश्यकता पर जोर दिया।
विशिष्ट वक्ताओं ने विभिन्न विषयों पर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। पूर्व निदेशिका श्रीमती कल्पना पुरोहित ने कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय द्वारा संचालित प्रशिक्षण कार्यक्रमों की जानकारी दी। अधिवक्ता सुश्री हेमलता निरंजनी ने महिला कानूनों एवं उनके अधिकारों पर प्रकाश डाला। नगर निगम रतलाम से ललिता बर्डे ने राज्य शासन की महिला कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।

कार्यक्रम के अंत में संस्थान की उत्कृष्ट अनुदेशिकाओं को प्रमाणपत्र एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही ब्यूटी पार्लर, कंप्यूटर, ड्रेस मेकिंग जैसे पाठ्यक्रमों को पूरा करने वाले प्रशिक्षार्थियों को प्रमाणपत्र वितरित किए गए।
इस अवसर पर संस्थान के प्रभारी निदेशक श्री रघुवीर सिंह सिसोदिया, कार्यक्रम सहायक अर्जन सिंह सोनगरा, कीर्ति आजाद सोनगरा, श्रीमती भारती मौर्य सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। कार्यक्रम के अंत में आभार प्रदर्शन श्रीमती भारती मौर्य ने किया।
यह आयोजन महिला सशक्तिकरण, कौशल विकास एवं महिला अधिकारों को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ। जन शिक्षण संस्थान द्वारा इस तरह के आयोजनों से महिलाओं को न केवल आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा मिलेगी, बल्कि वे अपने अधिकारों के प्रति भी जागरूक होंगी।
Latest News
- BREAKING MP Board Exam: 9वीं से 12वीं तक बदला पेपर पैटर्न, लघु उत्तरीय सवालों में नहीं मिलेगा विकल्प
- BREAKING surya grahan 2026: 12 अगस्त को आसमान में अद्भुत नजारा, सूर्य ग्रहण से लेकर उल्का वर्षा तक; भारत में दिखेगा या नहीं?
- BREAKING Ratlam News: रतलाम बाल सुधार गृह से 7 बाल अपचारी फरार, होमगार्ड से मारपीट; 6 पकड़े गए