Ratlam News: गुर्जर समाज की जिला कार्यकारिणी बैठक संपन्न, जिला सम्मेलन और नई कार्यकारिणी गठन का निर्णय

📖 1 min read

रतलाम- पब्लिक वार्ता,

न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: गुर्जर समाज जिला रतलाम की कार्यकारिणी बैठक रविवार को शिवगढ़ में सम्पन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में समाज के संगठनात्मक विस्तार और एकता को मजबूती देने के उद्देश्य से कई निर्णय लिए गए। बैठक में सर्वसम्मति से तय किया गया कि आगामी समय में गुर्जर समाज का जिला स्तरीय सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।

इसके साथ ही तहसील स्तर पर नई कार्यकारिणी गठित कर संगठन को मजबूत बनाने का भी निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता देवेंद्र सिराधना गुर्जर ने की। उन्होंने कहा कि समाज की एकजुटता और युवा सहभागिता ही विकास का आधार है।

बैठक में राहुल धभाई, अशोक गुर्जर, दयाराम गुर्जर, नीलेश गुर्जर, भूपेंद्र गुर्जर, देव गुर्जर, लाला गुर्जर, विशाल धभाई, दिलीप गुर्जर, राजवीर गुर्जर, सोनू गुर्जर, दिग्विजय धभाई, गोपाल गुर्जर, देव धभाई सहित बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे।

बैठक में सामाजिक एकता, युवाओं की भागीदारी, संगठन के विस्तार और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित सभी सदस्यों ने समाजहित में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।

0%