रतलाम- पब्लिक वार्ता,
न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद, रतलाम के द्वारा विश्व बुजुर्ग दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस पर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन मानव सेवा समिति सभागृह में किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों, सुरक्षा और सम्मान के प्रति समाज को जागरूक करने पर जोर दिया गया।


कार्यक्रम की अध्यक्षता परिषद के जिला समन्वयक रत्नेश विजयवर्गीय ने की। उन्होंने कहा कि आज का दिन उन वरिष्ठ नागरिकों के लिए समर्पित है, जो अपने अनुभव और जीवन मूल्यों के साथ समाज की अमूल्य धरोहर हैं। उन्होंने “एल्डर लाइन हेल्पलाइन – 14567” की जानकारी देते हुए बताया कि यह टोल फ्री नंबर वरिष्ठ नागरिकों की मदद के लिए 24×7 उपलब्ध है।
पतंजलि युवा भारत राज्य कार्यकारिणी सदस्य एवं जिला प्रभारी विशाल कुमार वर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि “हर समाज में बुजुर्ग अतीत और वर्तमान के बीच एक जीवंत पुल होते हैं। उनका सम्मान करना हमारा नैतिक कर्तव्य है।” उन्होंने बताया कि पतंजलि योगपीठ द्वारा रतलाम के गुलाब चक्कर पर नियमित रूप से निःशुल्क योगशाला चलाई जा रही है, जिसमें बुजुर्गों के लिए विशेष योगाभ्यास सत्र भी आयोजित होते हैं।

समाजसेवी दिनेश वाघेला ने इस अवसर पर उपस्थित सभी नागरिकों को बुजुर्गों के साथ दुर्व्यवहार न करने और उनके सम्मान की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि “हम भारतवासी वरिष्ठ नागरिकों के अनुभव, ज्ञान और सेवा को सम्मान देते हुए एक ऐसा समाज बनाएंगे जहाँ उन्हें सुरक्षा और गरिमा मिले।”
इस दौरान 21 जून को आने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य” थीम पर आधारित सामूहिक योग प्रशिक्षण का भी उल्लेख किया गया। कार्यक्रम में बाबूलाल सिसोदिया जी के जन्मदिवस पर 70 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों का सम्मान कर नशामुक्ति व बुजुर्ग सम्मान की शपथ भी दिलाई गई।
इस आयोजन में रामबाबू यादव, राजकुमार पंजाबी, हरिश पाहुजा, रामचंद्र भाटी, राजेन्द्र पुरोहित, श्यामसुंदर उपाध्याय, बाबूलाल चौहान, सैलाना से गोवर्धन लाल बिलवार सहित बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ नागरिक उपस्थित रहे। महिला सहभागिता भी उल्लेखनीय रही, जिनमें श्यामा वाघेला, शकुन्तला सिसोदिया, इंदू यादव, मंजू सोनी, रेखा शर्मा, निशा तिवारी, रेखा राठौर, सरोज सोनी प्रमुख रहीं।
Latest News
- BREAKING Banking Jobs 2026: PNB और यूनियन बैंक में 940 पदों पर भर्ती, जानें योग्यता, सैलरी और आवेदन प्रक्रिया
- BREAKING MP UCC Bill पास: शादी का रजिस्ट्रेशन होगा अनिवार्य, लिव इन से नौकरी रिकॉर्ड तक क्या बदल जाएगा?
- BREAKING Ratlam News: काटजू नगर में युवक ने लगाई फांसी, बदबू आने पर खुला राज; दो माह पहले हुई थी दूसरी शादी