रतलाम- पब्लिक वार्ता,
न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: “जियो और जीने दो” का संदेश लिए आरम्भ ग्रुप द्वारा रविवार, 14 सितम्बर को मेहंदी कुई बालाजी मंदिर परिसर में प्रथम वर्ष रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर खास तौर पर थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों और अन्य जरूरतमंदों के लिए आयोजित किया गया था।

आयोजन का लक्ष्य 100 यूनिट रक्त एकत्र करने का था, लेकिन समाज की सहभागिता और डोनर्स के उत्साह से यह लक्ष्य पार करते हुए कुल 118 यूनिट रक्त दान किया गया।
सभी रक्तदाताओं को प्रमाणपत्र और श्री महाकाल की तस्वीर भेंट कर सम्मानित किया गया। इस शिविर में मातृशक्ति ने भी बढ़-चढ़कर योगदान दिया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में आरम्भ ग्रुप के सदस्य मनीष यादव, सागर पवार, बलराज सिसोदिया, गौतम यादव, अभिषेक जैन, अक्षय प्रजापति और अर्जुन गवली सहित मेहंदी कुई बालाजी मंदिर समिति व श्री रुद्र महाकाल सेवा समिति का विशेष योगदान रहा।
यह रक्तदान शिविर न केवल मानव सेवा का संदेश देता है बल्कि समाज को एकजुट होकर जीवन बचाने की प्रेरणा भी देता है।
Latest News
- BREAKING Ratlam News: जावरा में टैंकर के पहिए के आगे लेटा युवक, CCTV में कैद हुई घटना, मौत के बाद सड़क पर हंगामा
- Ratlam News: रतलाम में घर लौट रहे युवक पर जानलेवा हमला, बाइक सवारों ने पीछे से मारी गोली; CCTV में कैद हुए संदिग्ध
- रतलाम में सेवा भारती का भव्य कन्या पूजन समारोह, 1600 से अधिक कन्याओं का पूजन, 500 से ज्यादा समाजजन हुए शामिल