रतलाम- पब्लिक वार्ता,
न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: मेडिविजन यूनिट (ABVP) रतलाम द्वारा संघ शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में बुधवार को मेडिकल कॉलेज रतलाम में एक भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस आयोजन में नगर के युवाओं और सामाजिक संगठनों की उल्लेखनीय भागीदारी रही।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पद्मश्री डॉ. लीला जोशी रहीं। विशिष्ट अतिथि के रूप में मेडिकल कॉलेज की डीन डॉ. लीला मुथा, डॉ. गोलू पाटीदार (मेडिविजन के क्षेत्रीय संयोजक) एवं समाजसेवी श्री गोविन्द काकानी उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

मुख्य अतिथि डॉ. लीला जोशी ने कहा, “रक्तदान एक महान सेवा है। एक यूनिट रक्त कई ज़िंदगियों को बचा सकता है। विद्यार्थी परिषद और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सदैव समाज सेवा में अग्रणी रहते हैं, यह शिविर उसका प्रमाण है।”
प्रातः 9 बजे शुरू हुआ यह शिविर सायं 5 बजे तक चला, जिसमें युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कुल 100 से अधिक युवाओं ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। शिविर में एबीवीपी, मेडिविजन, कॉलेज विद्यार्थियों एवं समाज के विभिन्न वर्गों की सहभागिता रही।

कार्यक्रम के सफल संचालन और सेवा भाव के लिए मेडिविजन यूनिट की टीम को अतिथियों ने साधुवाद दिया। आयोजन का उद्देश्य रक्त की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करना और युवाओं को सामाजिक जिम्मेदारियों से जोड़ना रहा।
यह आयोजन सामाजिक सहभागिता, युवा चेतना और सेवाभाव का प्रेरणादायक उदाहरण बना।
Latest News
- BREAKING MP Board Exam: 9वीं से 12वीं तक बदला पेपर पैटर्न, लघु उत्तरीय सवालों में नहीं मिलेगा विकल्प
- BREAKING surya grahan 2026: 12 अगस्त को आसमान में अद्भुत नजारा, सूर्य ग्रहण से लेकर उल्का वर्षा तक; भारत में दिखेगा या नहीं?
- BREAKING Ratlam News: रतलाम बाल सुधार गृह से 7 बाल अपचारी फरार, होमगार्ड से मारपीट; 6 पकड़े गए