रतलाम- पब्लिक वार्ता,
न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: सेवा के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए JSG संगिनी उमंग परिवार रतलाम ने सोमवार को जन चेतना मुक बधिर स्कूल में विशेष सेवा प्रोजेक्ट आयोजित किया। इस अवसर पर स्कूल के 85 बच्चों को नाश्ता, चॉकलेट और पैकेट वितरित किए गए।


इस सेवा प्रोजेक्ट का लाभ मीना जी गादिया ने लिया, जिनकी सराहना पूरे ग्रुप परिवार द्वारा की गई। कार्यक्रम में ग्रुप अध्यक्ष रेनु लुनिया, निर्मला पटवा और अनिता कोठारी ने मीना जी गादिया का स्वागत किया।
सेवा कार्यक्रम में झोन कोऑर्डिनेटर निर्मल जी मेहता की विशेष उपस्थिति रही, जिनका अभिनंदन भी किया गया। इस मौके पर ग्रुप पूर्व अध्यक्ष संगीता जी कांठेड़ सहित बड़ी संख्या में संगिनी परिवार की सखियां और सदस्य उपस्थित रहे।

संगिनी उमंग परिवार की ओर से सभी सखियों को धन्यवाद दिया गया जिन्होंने समय निकालकर इस सेवा प्रोजेक्ट में सहभागिता की और आगे भी इसी प्रकार सेवा भावना से जुड़े रहने का आग्रह किया गया।
Latest News
- Ratlam News: जावरा में टैंकर के पहिए के आगे लेटा युवक, CCTV में कैद हुई घटना, मौत के बाद सड़क पर हंगामा
- Ratlam News: रतलाम में घर लौट रहे युवक पर जानलेवा हमला, बाइक सवारों ने पीछे से मारी गोली; CCTV में कैद हुए संदिग्ध
- रतलाम में सेवा भारती का भव्य कन्या पूजन समारोह, 1600 से अधिक कन्याओं का पूजन, 500 से ज्यादा समाजजन हुए शामिल