रतलाम- पब्लिक वार्ता,
न्यूज़ डेस्क।Ratlam News: श्री कालिका माता नवरात्रि मेले में नगर निगम ने नागरिकों के लिए बड़ी सुविधा दी है। मेले में आने वाले आगंतुक अब अपने वाहन 6 स्थानों पर निःशुल्क पार्क कर सकेंगे। इनमें पुराना कलेक्टोरेट परिसर, कोर्ट चौराहा, मित्र निवास रोड, आनन्द कॉलोनी, लोकेन्द्र भवन रोड और रोटरी उद्यान शामिल हैं। निगम ने बताया कि सभी पार्किंग स्थल सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में रहेंगे, फिर भी नागरिकों से वाहन सुरक्षा पर ध्यान देने की अपील की गई है।
मेले के दूसरे दिन नगर निगम के सांस्कृतिक मंच पर स्थानीय भजन गायक दीपक बाथरा ने अपनी सुमधुर प्रस्तुतियों से भक्तिमय वातावरण बना दिया। भजन संध्या की शुरुआत गणेश वंदना से हुई, इसके बाद ‘चलो बुलावा आया है माता ने बुलाया है’, ‘वीर हनुमाना अति बलवाना’, ‘शिव तांडव स्तोत्र’ जैसे गीतों ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

इसी कड़ी में आज 25 सितम्बर को रात 8 बजे से सुरेश गेहलोत राजस्थान ग्रुप के कलाकार मंच पर लोक गीत और लोक नृत्य की प्रस्तुति देंगे। महापौर प्रहलाद पटेल और निगम टीम ने नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।
Latest News
- Ratlam News: जावरा में टैंकर के पहिए के आगे लेटा युवक, CCTV में कैद हुई घटना, मौत के बाद सड़क पर हंगामा
- Ratlam News: रतलाम में घर लौट रहे युवक पर जानलेवा हमला, बाइक सवारों ने पीछे से मारी गोली; CCTV में कैद हुए संदिग्ध
- रतलाम में सेवा भारती का भव्य कन्या पूजन समारोह, 1600 से अधिक कन्याओं का पूजन, 500 से ज्यादा समाजजन हुए शामिल