रतलाम – पब्लिक वार्ता,
न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: क्रीड़ा भारती और चेतन्य काश्यप फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होने वाले 25वें खेल चेतना मेला की तैयारियां तेज़ी से जारी हैं। रजत जयंती वर्ष के इस विशेष आयोजन को भव्य बनाने के लिए शहर के विभिन्न खेल मैदानों को तैयार किया जा रहा है। आयोजन समिति के सचिव मुकेश जैन और खेल संयोजकों ने मैदानों का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया।
आयोजन समिति ने दिया निर्देश
आयोजन समिति और खेल संयोजकों ने नेहरू स्टेडियम, प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, और शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय के खेल मैदानों का निरीक्षण किया। इस दौरान क्रीड़ा भारती के सचिव अनुज शर्मा, खेल संयोजक आर.सी. तिवारी, अश्विनी शर्मा, सुरेश माथुर, जितेंद्र धुलिया, और दुर्गाशंकर मोयल भी उपस्थित रहे। समिति ने मैदानों पर अब तक हुई तैयारियों का मूल्यांकन किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
18 खेलों में हिस्सा लेंगे 10,000 से अधिक विद्यार्थी
आयोजन समिति सचिव मुकेश जैन ने बताया कि यह खेल मेला 20 से 23 दिसंबर के बीच आयोजित होगा, जिसमें 18 खेलों में 10,000 से अधिक स्कूली बच्चे भाग लेंगे। अब तक 90 से अधिक स्कूलों की प्रविष्टियां प्राप्त हो चुकी हैं और अन्य स्कूलों की एंट्री भी आ रही है।
खेल प्रतियोगिताओं के लिए स्थानों का निर्धारण
– नेहरू स्टेडियम: क्रिकेट, कबड्डी, खो-खो, और टेबल टेनिस।
– शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय परिसर: एथलेटिक्स और हॉकी।
– कालिका माता सत्संग हॉल: शरीर सौष्ठव।
– संत कंवरराम नगर क्रीड़ा केंद्र: योग, मल्लखंभ और स्केटिंग।
– रेलवे ग्राउंड: फुटबॉल।
– डीआरएम ऑफिस रेलवे ऑफिसर क्लब: तैराकी।
– सीनियर रेलवे इंस्टीट्यूट: बास्केटबॉल, वॉलीबॉल और बैडमिंटन।
– विधि महाविद्यालय: शतरंज।
– सेठिया ग्राफिक्स स्टेशन रोड: शूटिंग।
भव्य आयोजन की तैयारी
रजत जयंती वर्ष के इस खेल चेतना मेला को लेकर सभी मैदानों पर व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। आयोजन समिति इस बार मेले को भव्य स्वरूप देने के लिए प्रयासरत है।
Ratlam News: रजत जयंती वर्ष में भव्य होगा खेल चेतना मेला, तैयारियों का लिया जा रहा जायजा
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp
Telegram
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp
Telegram
यह भी पढ़ें
क्राइम
Ratlam News: कीर्ति विहार कॉलोनी में सूने मकान में चोरी, डेढ़ लाख के जेवर और 30 हजार नकद ले उड़े चोर
20/01/2026
No Comments
क्राइम
Ratlam News: वलारुण्डी लूट कांड का पुलिस ने किया खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्तार, लूटा गया माल व बाइक बरामद
20/01/2026
No Comments