रतलाम – पब्लिक वार्ता,
जयदीप गुर्जर। Ratlam News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को रतलाम आ रहे है। जिसको लेकर उनका दौरा कार्यक्रम जारी हो चुका है। रतलाम के बाद मुख्यमंत्री उज्जैन और इंदौर जिलों के विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।

जारी कार्यक्रम के अनुसार सीएम डॉ. मोहन यादव सुबह 9:15 बजे भोपाल के स्टेट हैंगर से हेलीकॉप्टर से उड़ान भरेंगे। सुबह 10:25 बजे: रतलाम जिले के बंजली स्थित एयरस्ट्रिप पर पहुंचेंगे। यहां कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप व भाजपा के पदाधिकारियों द्वारा उनका स्वागत होगा। जिसके बाद कार में सवार होकर मुख्यमंत्री नेहरू स्टेडियम में आयोजित खेल चेतना मेले का शुभारंभ के लिए निकलेंगे। इस दौरान बंजली से स्टेडियम के बीच कार्यकर्ताओं ने सीएम के स्वागत के लिए मंच लगाए हुए है। कार्यक्रम के बाद दोपहर करीब 12:00 बजे रतलाम से हेलीकॉप्टर द्वारा उज्जैन के लिए रवाना होंगे। उज्जैन से फिर इंदौर के लिए रवाना होंगे।

Latest News
- BREAKING Ratlam News: जावरा में टैंकर के पहिए के आगे लेटा युवक, CCTV में कैद हुई घटना, मौत के बाद सड़क पर हंगामा
- Ratlam News: रतलाम में घर लौट रहे युवक पर जानलेवा हमला, बाइक सवारों ने पीछे से मारी गोली; CCTV में कैद हुए संदिग्ध
- रतलाम में सेवा भारती का भव्य कन्या पूजन समारोह, 1600 से अधिक कन्याओं का पूजन, 500 से ज्यादा समाजजन हुए शामिल