📖 1 min read
रतलाम- पब्लिक वार्ता,
न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी, अरविंद मार्ग में नन्हे विद्यार्थियों को होली पर्व का महत्व और रंगों के उपयोग की जानकारी दी गई। प्रधानाध्यापिका कविता कुंवर ने बच्चों को प्राकृतिक रंगों से होली खेलने और रंगों के सावधानीपूर्वक उपयोग के बारे में बताया। उन्होंने होली से जुड़ी पौराणिक कथा सुनाकर बच्चों को इस पर्व की परंपराओं से अवगत कराया।

इस अवसर पर बच्चों ने एक-दूसरे को हर्बल गुलाल लगाकर होली का आनंद लिया और होली गीतों पर नृत्य कर फागुन उत्सव मनाया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों में खासा उत्साह देखा गया।
प्राचार्य डॉ. रेखा शास्त्री ने बताया कि इस तरह के आयोजन बच्चों को संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने का माध्यम होते हैं, जिससे वे भारतीय त्योहारों के महत्व को समझ सकें।

Latest News
- BREAKING MP Board Exam: 9वीं से 12वीं तक बदला पेपर पैटर्न, लघु उत्तरीय सवालों में नहीं मिलेगा विकल्प
- BREAKING surya grahan 2026: 12 अगस्त को आसमान में अद्भुत नजारा, सूर्य ग्रहण से लेकर उल्का वर्षा तक; भारत में दिखेगा या नहीं?
- Ratlam News: रतलाम बाल सुधार गृह से 7 बाल अपचारी फरार, होमगार्ड से मारपीट; 6 पकड़े गए