रतलाम- पब्लिक वार्ता,
न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: रॉयल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, रतलाम द्वारा सालाखेड़ी स्थित परिसर में आयोजित मेगा रोजगार मेला 2025 ऐतिहासिक रहा। इस अवसर पर देशभर की 90 से अधिक औद्योगिक और व्यावसायिक कंपनियों ने भाग लिया और विभिन्न पदों के लिए लगभग 500 विद्यार्थियों का चयन साक्षात्कार के माध्यम से किया गया।


कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के पूजन और दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। मेले का उद्घाटन मध्य प्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने किया। अपने संबोधन में उन्होंने रॉयल कॉलेज के इस प्रयास की सराहना करते हुए विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने युवाओं को स्वरोजगार और उद्यमिता के लिए प्रेरित किया तथा एमएसएमई और स्टार्टअप इंडिया योजनाओं के लाभों की जानकारी दी।
चेतन्य काश्यप ने रॉयल कॉलेज में स्टार्टअप के लिए इन्क्यूबेशन सेंटर स्थापित करने का सुझाव भी दिया, जिससे नवाचार और रोजगार सृजन को बढ़ावा मिलेगा। इस अवसर पर रॉयल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स के चेयरमेन प्रमोद गुगालिया सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

विशेष अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, पूर्व महापौर शैलेन्द्र डागा, समाजसेवी सुशील अजमेरा और उद्योगपति जयंत वोहरा भी शामिल हुए। प्रदीप उपाध्याय ने अपने संबोधन में कहा कि रतलाम जिले में 8 लेन पर 1500 हेक्टेयर क्षेत्र में निवेश क्षेत्र विकसित किया जा रहा है, जिससे भविष्य में लाखों रोजगार अवसर उपलब्ध होंगे।
समारोह की अध्यक्षता कर रहे प्रमोद गुगालिया ने कहा कि बेरोजगारी देश की सबसे बड़ी चुनौती है और रोजगार मेले जैसे आयोजनों से स्थानीय युवाओं को तत्काल नौकरी के अवसर मिलते हैं। उन्होंने कैबिनेट मंत्री से जिले में बड़े उद्योग की स्थापना के लिए आग्रह किया ताकि युवाओं को बाहर पलायन न करना पड़े।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. रविंद्र कौर अरोरा ने किया और आभार डॉ. उबेद अफज़ल ने व्यक्त किया।
मेगा रोजगार मेले में इप्का लेबोरेटरीज, रिलायंस जियो, भारती एक्सा लाइफ इंश्योरेंस, एयू बैंक, यूजीएस पावर वडोदरा, आईआईएफएल फाइनेंस, गेलड़ा वायर प्रा.लि., एलआईसी, श्री साईं इंटरनेशनल स्कूल, ज्ञानगंगा स्कूल सहित कई नामी कंपनियों ने भाग लिया।
इस सफल आयोजन में टीपीओ प्रमुख डॉ. दिनेश राजपुरोहित, प्राचार्य डॉ. प्रवीण मंत्री, फार्मेसी प्राचार्य डॉ. मनीष सोनी, नर्सिंग प्राचार्य प्रो. जगदीश डूके और अन्य विभागाध्यक्षों एवं शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
इस मेगा रोजगार मेले ने रतलाम जिले में रोजगार सृजन की दिशा में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है।
Latest News
- BREAKING Ratlam News: रतलाम में छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप में अतिथि शिक्षक से मारपीट, पेड़ से बांधकर पीटा
- BREAKING Ratlam News: लॉ कॉलेज विवाद में FIR के विरोध में विहिप-बजरंग दल का प्रदर्शन, 5 दिन में जांच का आश्वासन
- Ratlam News: रतलाम में नारकोटिक्स TI बताकर 4.50 लाख लेने का आरोप, सपना ठाकुर के खिलाफ छठी शिकायत