रतलाम- पब्लिक वार्ता,
न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: रतलाम नगर के प्राचीन जल स्त्रोत हनुमान ताल का अब सौन्दर्यीकरण और जीर्णोद्धार कार्य अमृत 2.0 योजना के तहत शुरू हो गया है। शुक्रवार को आयोजित भूमि पूजन कार्यक्रम में केबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप और महापौर प्रहलाद पटेल ने इस महत्वाकांक्षी परियोजना की शुरुआत की। इस कार्य पर लगभग 4.82 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
चेतन्य काश्यप ने इस अवसर पर कहा कि हनुमान ताल रतलाम की अमूल्य धरोहर है। हमने रतलाम के बदलाव की दिशा तय कर ली है और अब विकास को महानगर की तर्ज पर आगे बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि हर नागरिक को नगर के विकास में अपनी भागीदारी निभानी चाहिए।

महापौर प्रहलाद पटेल ने बताया कि हनुमान ताल आसपास के क्षेत्र की जीवन रेखा है। उन्होंने कहा कि इस योजना के अंतर्गत तालाब में बोल्डर पिचिंग, टो-वॉल, रेलिंग, पाथवे, इको-फ्रेंडली डी-सिल्टिंग, सीवेज के जल रोकथाम और जल निकासी स्थानों के सुधार का कार्य किया जाएगा। साथ ही बंजली बायपास स्थित विसर्जन तालाब का भी विकास किया जाएगा, जिसमें पौधारोपण भी शामिल है।
भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने कहा कि रतलाम का विकास तेजी से हो रहा है और हनुमान ताल को एक रमणीक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा।

कार्यक्रम में नगर निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, निगम आयुक्त हिमांशु भट्ट, पूर्व महापौर शैलेन्द्र डागा, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष बजरंग पुरोहित, जिला कोषाध्यक्ष जयवंत कोठारी, राजेन्द्र पाटीदार, नेता पक्ष भगतसिंह भदौरिया, मंडल अध्यक्ष मयूर पुरोहित, विनोद यादव, आदित्य डागा, क्षेत्रीय पार्षद निशा सोमानी सहित अनेक जनप्रतिनिधि और नागरिक उपस्थित रहे।
नेता पक्ष भगतसिंह भदौरिया ने कहा कि ग्रीष्म ऋतु में भी हनुमान ताल में जल उपलब्धता बनी रहना इसके संरक्षण का प्रत्यक्ष प्रमाण है। सौन्दर्यीकरण व जीर्णोद्धार कार्य पूर्ण होने के बाद यह स्थान रतलाम के प्रमुख पर्यटन और पिकनिक स्थलों में से एक बन जाएगा।
कार्यक्रम का संचालन मयूर पुरोहित ने किया और आभार निशा सोमानी ने माना।
Latest News
- BREAKING Ratlam News: रतलाम में स्पीड ब्रेकर पर कार बेकाबू, डिवाइडर से टकराकर पलटी; VIDEO में कैद हुआ हादसा
- Ratlam News: किस्तें जमा करने के बाद भी मोबाइल लॉक, विरोध पर युवक से मारपीट; 300 से ज्यादा लोग धरने पर बैठे
- MP News: लाड़ली बहना योजना पर हाईकोर्ट में याचिका, ₹1500 की किस्त रोकने की मांग; सरकार से 4 हफ्ते में जवाब