रतलाम- पब्लिक वार्ता,
न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: नगर में चल रहे पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महामहोत्सव और श्री आदिनाथ सीमंधर जिन मंदिर में भगवान 1008 श्री नेमिनाथ दिगंबर जिन बिम्ब प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर नगर में भक्ति और उत्साह का माहौल है। इसी क्रम में मंगलवार को अजमेरा परिवार द्वारा अमृत कुंज हनुमान रुंडी पर भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया।


भजन संध्या में प्रसिद्ध भजन गायक देवेंद्र जैन (ग्वालियर) और दिव्यांश जैन (जयपुर) ने अपनी प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर कर दिया। दिव्यांश जैन ने “पंचकल्याणक आए सुहाने…” और देवेंद्र जैन ने “परम गुरु बरसत ज्ञान झरी…” जैसे भक्ति गीत प्रस्तुत किए। वहीं अमेरिका से विशेष रूप से आए अभिराज अजमेरा और आरती अजमेरा ने भी भक्ति गीतों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध किया।

इस अवसर पर प्रतिष्ठाचार्य रजनी भाई दोशी (हिम्मतनगर), संजय जेवर (कोटा), अजीत जैन (अलवर), और पं. अश्विन नानावटी (नोगामा) का विशेष सान्निध्य प्राप्त हुआ।

भजन संध्या के दौरान श्रद्धालु भक्ति गीतों पर जमकर झूमे। कार्यक्रम में श्री आदिनाथ कुंदकुंद कहान दिगंबर जैन परमार्थिक समिति के अध्यक्ष राजकुमार अजमेरा, उपाध्यक्ष कीर्ति बड़जात्या, सचिन जिनेंद्र पाटनी, सह सचिव अंकित पाटनी, कोषाध्यक्ष मुकेश मोठिया, और अन्य पदाधिकारियों के साथ महापौर प्रहलाद पटेल, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, पूर्व महापौर डॉ. सुनीता यार्दे, और कई वरिष्ठ अधिकारी व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
महोत्सव की शुरुआत जिनवाणी स्थापना से हुई, जिसके बाद भजन संध्या ने माहौल को भक्तिमय बना दिया। इस आयोजन ने श्रद्धालुओं के बीच अपार उत्साह का संचार किया और पंचकल्याणक महोत्सव को एक नई ऊंचाई पर पहुंचाया।
Latest News
- BREAKING रॉयल कॉलेज में छात्रों को मिले करियर बनाने के टिप्स, ट्रैफिक डीएसपी ने समझाया जिंदगी बचाने का मंत्र
- BREAKING Ratlam News: रतलाम में सट्टेबाजों पर पुलिस की दबिश, 5 गिरफ्तार; शहर में निकाला जुलूस, पुराने मामले भी खंगाले जा रहे
- Ratlam News: जावरा में टैंकर के पहिए के आगे लेटा युवक, CCTV में कैद हुई घटना, मौत के बाद सड़क पर हंगामा