स्कूल शिक्षा मंत्री राव उदयप्रताप सिंह, प्रभारी मंत्री विजय शाह व एमएसएमई मंत्री चेतन्य काश्यप होंगे शामिल
रतलाम – पब्लिक वार्ता,
जयदीप गुर्जर। Ratlam News: चेतन्य काश्यप फाउंडेशन द्वारा 1 दिसंबर, रविवार को आयोजित होने वाला प्रतिभा सम्मान समारोह अब अंतिम चरण में है। इस समारोह में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री राव उदयप्रताप सिंह और जिले के प्रभारी मंत्री विजय शाह द्वारा किया जाएगा। इस अवसर पर फाउंडेशन अध्यक्ष एवं सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप भी उपस्थित रहेंगे।
समारोह में सांसद अनिता चौहान, महापौर प्रहलाद पटेल और भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। समारोह विधायक सभागृह, बरबड़ में 1 दिसंबर को प्रातः 11ः15 बजे से शुरू होगा।
समारोह में 10वीं और 12वीं कक्षा के मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान किया जाएगा, जो सीबीएसई और एमपी बोर्ड की परीक्षा में 75% से अधिक अंक प्राप्त किए हो। कार्यक्रम में कुल 10 काउंटर लगाए जाएंगे, जिनके माध्यम से विद्यार्थियों का सम्मान होगा। विद्यार्थियों को कूपन और अभिभावकों को आमंत्रण पत्र समस्त स्कूलों के माध्यम से भेज दिए गए हैं। अभिभावकों से आग्रह किया गया है कि वे अपने बच्चों के उत्साहवर्धन हेतु समारोह में अधिक से अधिक उपस्थिति दर्ज कराएं।
आयोजन समिति के सलाहकार पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा, निर्मल लुनिया, समिति के सदस्य महेंद्र नाहर, मनोज शर्मा, मुकेश सोनी और आनंद जैन ने विद्यार्थियों के उत्साहवर्धन हेतु अभिभावकों से इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़ कर भाग लेने की अपील की है।
Latest News
- BREAKING Ratlam News: रतलाम PM आवास में नोटिस कार्रवाई के दौरान बवाल, महिला से मारपीट के आरोप; निगम टीम पर पथराव
- BREAKING FD पर अब नहीं चलेगी बैंकों की मनमानी, RBI ने बदले नियम; 1 अक्टूबर से लागू होगी नई व्यवस्था
- BREAKING PM Kisan: किसानों के लिए बड़ी राहत: PM-किसान योजना 2030-31 तक जारी, सरकार ने मंजूर किए ₹3.15 लाख करोड़