रतलाम- पब्लिक वार्ता,
न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: जिले के रावटी थाना क्षेत्र से बड़ा मामला सामने आया है, जहाँ जैन पब्लिक स्कूल रावटी के प्राचार्य एवं डायरेक्टर पर छात्र की एस.एल.सी. (School Leaving Certificate) न देने और अभद्र व्यवहार करने का गंभीर आरोप लगाया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम रावटी निवासी ईश्वरलाल गुर्जर ने थाना प्रभारी रावटी एवं संकुल प्राचार्य को शिकायती आवेदन दिया है। शिकायत में बताया गया कि वह अपने भतीजे गुरमीत पिता मेहरबान गुर्जर की एस.एल.सी. लेने के लिए दोपहर करीब 12 बजे स्कूल पहुँचे थे।
आरोप है कि स्कूल प्राचार्य एवं डायरेक्टर ने एस.एल.सी. देने से साफ इंकार कर दिया और उनके साथ धक्का-मुक्की करते हुए चांटा मारा, जिससे उनका मोबाइल गिर गया। इतना ही नहीं, उन्हें ऑफिस से बाहर निकालते हुए धमकी दी गई कि, “मेरा कुछ नहीं बिगाड़ पाओगे, मेरा पति कमिश्नर है, एक फोन पर यहाँ आ जाएँगे।”

पीड़ित ने मामले में स्कूल की मान्यता निरस्त करने और प्राचार्य एवं डायरेक्टर के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग की है।
घटना के बाद क्षेत्र में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। फिलहाल पुलिस ने शिकायत प्राप्त कर जांच शुरू कर दी है।
Latest News
- रॉयल कॉलेज में छात्रों को मिले करियर बनाने के टिप्स, ट्रैफिक डीएसपी ने समझाया जिंदगी बचाने का मंत्र
- Ratlam News: रतलाम में सट्टेबाजों पर पुलिस की दबिश, 5 गिरफ्तार; शहर में निकाला जुलूस, पुराने मामले भी खंगाले जा रहे
- Ratlam News: जावरा में टैंकर के पहिए के आगे लेटा युवक, CCTV में कैद हुई घटना, मौत के बाद सड़क पर हंगामा