रतलाम- पब्लिक वार्ता,
न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: जेएसजी संगिनी उमंग रतलाम द्वारा राजस्थान की पारंपरिक संस्कृति को समर्पित “रंगीली रूपाली रानिया” थीम पर भव्य दीपावली मिलन समारोह एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्रुप की सभी सखियों ने पारंपरिक राजस्थानी परिधानों में सज–संवरकर उत्साह और उमंग के साथ भाग लिया। पूरे हॉल को राजस्थानी थीम में आकर्षक रूप से सजाया गया, जिसने समारोह को और अधिक रंगीन बना दिया।

समारोह की शुरुआत इंद्रधनुषी राजस्थानी वेलकम डांस की शानदार प्रस्तुति के साथ हुई। कार्यक्रम संचालन के लिए बुलाए गए विशेष एंकर ने सभी सदस्यों को चार रोचक समूहों—रूपाली, मस्तानी, इठलाती और नखराली—में विभाजित कर मनोरंजक राजस्थानी अंदाज में गेम्स खिलाए और विभिन्न प्रस्तुतियों का आयोजन किया।
इसके साथ ही पारंपरिक राजस्थानी घूमर की प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया।
कार्यक्रम में चित्रकला प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसकी थीम ‘प्राकृतिक संपदा’ और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ रखी गई। इसमें प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। वहीं बेहतरीन राजस्थानी तैयारियों के साथ आने वाली सखियों और अन्य प्रस्तुति देने वाली सदस्यों को भी सम्मानित किया गया।

शुरुआत में सभी के लिए हेवी नाश्ता रखा गया, दोपहर में हाय-टी परोसी गई और शाम को सभी ने शाही अंदाज में राजस्थानी दाल–बाफले–लड्डू का आयोजनों का आनंद लिया। भोजन के लिए विशेष रूप से गादी, तकिया और बाजोट का पारंपरिक सेटअप तैयार किया गया।
समारोह में ग्रुप की वरिष्ठ सदस्य रमीला जी सकलेचा, संगीता जी कांठेड़ सहित अनेक सखियां उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम का संचालन सचिव निर्मला पटवा, दीपावली शुभकामनाएं अध्यक्ष रेनू लुनिया, तथा आभार अनिता कोठारी द्वारा व्यक्त किया गया।
संगिनी उमंग की पूरी टीम, भोजन समिति और मनोरंजन समिति ने मिलकर इस कार्यक्रम को शानदार और यादगार बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। सभी सदस्यों ने पूरे दिल से कार्य करते हुए इस दीपावली मिलन को विशेष और सफल बनाया।
Latest News
- BREAKING MP Board Exam: 9वीं से 12वीं तक बदला पेपर पैटर्न, लघु उत्तरीय सवालों में नहीं मिलेगा विकल्प
- BREAKING surya grahan 2026: 12 अगस्त को आसमान में अद्भुत नजारा, सूर्य ग्रहण से लेकर उल्का वर्षा तक; भारत में दिखेगा या नहीं?
- BREAKING Ratlam News: रतलाम बाल सुधार गृह से 7 बाल अपचारी फरार, होमगार्ड से मारपीट; 6 पकड़े गए