रतलाम- पब्लिक वार्ता,
न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: विश्व विज्ञान दिवस के अवसर पर रेलवे उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी में छात्रों ने अपनी रचनात्मकता, ज्ञान और जिज्ञासा का शानदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनी का उद्घाटन रेलवे शालाध्यक्ष एवं वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी श्री सोमनाथ गायकवाड़ ने किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य श्री जयदेव गोस्वामी एवं विज्ञान संकाय के समस्त शिक्षकगण मौजूद रहे।
प्रदर्शनी में छात्रों ने भौतिक, रसायन और जीव विज्ञान के विभिन्न पहलुओं को रोचक ढंग से प्रस्तुत किया। विद्यार्थियों ने स्वचालित और स्थिर मॉडल्स के साथ-साथ आकर्षक चार्ट्स और रंगोली के माध्यम से विज्ञान डायग्राम्स भी प्रदर्शित किए। एरोनोटिकल साइंस, बायोलॉजी और फिजिक्स से जुड़े मॉडल्स ने दर्शकों का विशेष ध्यान खींचा।

मुख्य अतिथि श्री सोमनाथ गायकवाड़ ने छात्रों से संवाद करते हुए विज्ञान के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि “शिक्षा एक खुला आकाश है, जिसमें कल्पनाओं के पंख लगाकर विद्यार्थी जितना चाहे उतना ऊंचा उड़ान भर सकता है।”
उन्होंने छात्रों को वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने और जीवन के हर क्षेत्र में नवाचार की भावना विकसित करने की प्रेरणा दी। छात्रों के उत्साह और जिज्ञासा ने इस आयोजन को बेहद यादगार बना दिया।

विज्ञान प्रदर्शनी के सफल आयोजन में श्री आशुतोष शर्मा, श्रीमती नीतिका छाबड़ा, श्रीमती नेहा जैन एवं श्रीमती रश्मि शर्मा सहित समस्त विज्ञान संकाय का विशेष योगदान रहा।
यह विज्ञान प्रदर्शनी न केवल छात्रों के तार्किक चिंतन और वैज्ञानिक दृष्टिकोण को प्रोत्साहित करेगी, बल्कि भविष्य में उन्हें विज्ञान के क्षेत्र में नए अवसरों की खोज के लिए प्रेरित भी करेगी।
Latest News
- BREAKING Ratlam News: जावरा में टैंकर के पहिए के आगे लेटा युवक, CCTV में कैद हुई घटना, मौत के बाद सड़क पर हंगामा
- Ratlam News: रतलाम में घर लौट रहे युवक पर जानलेवा हमला, बाइक सवारों ने पीछे से मारी गोली; CCTV में कैद हुए संदिग्ध
- रतलाम में सेवा भारती का भव्य कन्या पूजन समारोह, 1600 से अधिक कन्याओं का पूजन, 500 से ज्यादा समाजजन हुए शामिल