रतलाम- पब्लिक वार्ता,
न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: रतलाम शहर में सिवरेज सिस्टम की बदहाली ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। जहरीली सिवरेज गंदगी नालियों से बहकर अब घरों तक पहुँच रही है, जिससे स्वास्थ्य संकट गहराता जा रहा है। पूर्व विधायक पारस सकलेचा ने इस गंभीर स्थिति के लिए नगर निगम और ठेकेदार को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि सिवरेज सिस्टम पूरी तरह फ्लॉप हो चुका है और नगर निगम ठेकेदार के एजेंट की तरह काम कर रहा है।

भ्रष्टाचार ने किया शहर को तबाह
सकलेचा ने आरोप लगाया कि सिवरेज परियोजना में 100 करोड़ रुपये से ज्यादा का भ्रष्टाचार हुआ है। योजना के अंतर्गत 6 सिवरेज ट्रीटमेंट प्लांट बनाए जाने थे, लेकिन सिर्फ 2 प्लांट ही बने। इसके अलावा 53273 मकानों को जोड़ने का लक्ष्य था, पर सिर्फ 26939 मकानों को जोड़कर ही 138 करोड़ रुपये की राशि खर्च कर दी गई।

बरसात ने खोली पोल
जैसे ही शहर में हल्की बारिश हुई, नालियों में जमा सिवरेज का काला और जहरीला पानी सड़कों पर फैल गया। सकलेचा ने बताया कि पाइप बिछाने में तकनीकी मानकों की अनदेखी की गई, और मेनहोल तथा हाउस सर्विस चैंबर भी सही स्थानों पर नहीं बनाए गए। कई घरों का सिवरेज सीधे नालियों में छोड़ा गया, जिससे हालात और बिगड़ गए।
बीमारियों का खतरा बढ़ा
शहर की सड़कों पर फैली सिवरेज की गंदगी के कारण बीमारियों का खतरा तेजी से बढ़ रहा है। सकलेचा ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो यह स्थिति जनस्वास्थ्य आपदा में बदल सकती है।
नगर निगम पर सवाल
पूर्व विधायक ने कहा कि योजना के पूर्ण होने के बाद 5 साल का डिफेक्ट लायबिलिटी पीरियड रखा गया था, इसके बावजूद ठेकेदार पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने आरोप लगाया कि नगर निगम के अधिकारी भ्रष्टाचार को छिपाने के लिए ठेकेदार के एजेंट की तरह काम कर रहे हैं।
Latest News
- BREAKING Cancel Train: भारी बारिश से 12 ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनों का रूट बदला और शॉर्ट टर्मिनेट किया गया
- BREAKING दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग प्रभावित: रतलाम मंडल ने स्टेशनों पर यात्रियों को बांटा भोजन और पेयजल
- BREAKING Ratlam News: अवैध खनन रोकने पहुंचे पटवारी पर जानलेवा हमला, बुलडोजर से कुचलने की कोशिश, पंचनामा भी फाड़ा