रतलाम- पब्लिक वार्ता,
न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: श्री मारू भांबी समाज, रतलाम शहर अध्यक्ष पद के लिए बेलेट पेपर के माध्यम से ऐतिहासिक चुनाव संपन्न हुआ, जिसमें झमक पडियार को समाज का नया अध्यक्ष चुना गया। इस चुनाव में समाज के दो उम्मीदवारों ने अपना नामांकन दाखिल किया था।


मतदान की प्रक्रिया समाज के बाबा रामदेव जी मंदिर परिसर में आयोजित की गई, जहां समाजजन ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और रिकॉर्ड 98% मतदान दर्ज किया गया। चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष एवं पारदर्शी रूप से संपन्न कराने के लिए पूर्व अध्यक्ष बद्रीलाल पुनवर और बगदीराम मदेल ने निर्वाचन अधिकारी की भूमिका निभाई।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष झमक पडियार का कार्यकाल तीन वर्षों का रहेगा, जिसमें वे समाज के विकास और संगठन को मजबूत करने की दिशा में कार्य करेंगे। समाज में इस ऐतिहासिक चुनाव को लेकर काफी उत्साह देखने को मिला और नवनिर्वाचित अध्यक्ष को शुभकामनाएं देने वालों का तांता लगा रहा।

समाज के इस ऐतिहासिक चुनाव से यह स्पष्ट है कि समाजजन अपनी एकजुटता और लोकतांत्रिक व्यवस्था के प्रति जागरूक हैं।
Latest News
- BREAKING CJP Protest: 26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन, जेपी नड्डा ने पिलाया जूस; पीएम मोदी बोले- जल्द स्वस्थ हों
- BREAKING Cancel Train: भारी बारिश से 12 ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनों का रूट बदला और शॉर्ट टर्मिनेट किया गया
- BREAKING दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग प्रभावित: रतलाम मंडल ने स्टेशनों पर यात्रियों को बांटा भोजन और पेयजल