शिकायत दर्ज कराने के लिए संपर्क करें: 9893746810, 07412423092
रतलाम- पब्लिक वार्ता,
न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: शहर में स्ट्रीट लाइटों के संचालन और संधारण कार्य को तेज़ी से करने के लिए अहमदाबाद की सन ट्रेडिंग कंपनी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। महापौर प्रहलाद पटेल ने मंगलवार को नगर निगम कार्यालय परिसर से कंपनी के वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, भाजपा जिला कार्यालय मंत्री मनोज शर्मा, विद्युत एवं यांत्रिकी समिति प्रभारी अक्षय संघवी, महापौर परिषद सदस्य पप्पू पुरोहित, धर्मेंद्र व्यास, रत्नदीप सिंह राठौर (शक्ति बना), परमानंद योगी, योगेश पापटवाल सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे।

तेजी से होगा संधारण कार्य
विद्युत एवं यांत्रिकी समिति प्रभारी अक्षय संघवी ने बताया कि शहर की 13,655 स्ट्रीट लाइटों के संचालन और संधारण के लिए दो वर्ष की निविदा आमंत्रित की गई थी, जिसमें गुजरात की सन ट्रेडिंग कंपनी को चुना गया है। कंपनी ने इस कार्य के लिए 6 वाहन और 25 कर्मचारियों को तैनात किया है। कार्य आज से ही प्रारंभ कर दिया गया है।

शिकायत दर्ज कराने के लिए संपर्क करें
यदि नागरिकों को स्ट्रीट लाइट से संबंधित कोई समस्या होती है तो वे अपनी शिकायतें मोबाइल नंबर 9893746810 और दूरभाष क्रमांक 07412-423092 पर दर्ज करा सकते हैं।
इस मौके पर कार्यपालन यंत्री राहुल जाखड़, उपयंत्री बृजेश कुशवाह, देवेंद्र धाकड़, योगेश मालवीय, नरेंद्र, सोहन सिंह राठौर और विनोद समेत कई अधिकारी मौजूद थे।
Latest News
- Ratlam News: जावरा में टैंकर के पहिए के आगे लेटा युवक, CCTV में कैद हुई घटना, मौत के बाद सड़क पर हंगामा
- Ratlam News: रतलाम में घर लौट रहे युवक पर जानलेवा हमला, बाइक सवारों ने पीछे से मारी गोली; CCTV में कैद हुए संदिग्ध
- रतलाम में सेवा भारती का भव्य कन्या पूजन समारोह, 1600 से अधिक कन्याओं का पूजन, 500 से ज्यादा समाजजन हुए शामिल