रतलाम- पब्लिक वार्ता,
न्यूज़ डेस्क। Ratlam news: साधुमार्गी जैन संघ की धर्मनिष्ठ सुश्राविका नेत्रदानी धापूबाई सिसोदिया (पति स्व. सागरमल सिसोदिया) को श्रद्धांजलि देने के लिए आयोजित शोकसभा में विभिन्न धार्मिक, सामाजिक और राजनीतिक संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए। कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने दिवंगत आत्मा को सामूहिक श्रद्धांजलि अर्पित की।

नेत्रदान कर समाज के लिए बनीं प्रेरणा
धापूबाई सिसोदिया स्व. सौभागमल सिसोदिया की ज्येष्ठ पुत्रवधू थीं। उनके देहावसान के पश्चात परिजनों ने नेत्रदान कर अनुकरणीय पहल की। वे धर्म साधना में लीन रहते हुए आजीवन चार समायिक, रात्रि भोजन त्याग और जमीकंद का त्याग जैसी कठोर धार्मिक साधनाओं का पालन करती रहीं।

धर्मपरायण परिवार से जुड़ी रही धापूबाई
सिसोदिया परिवार से दीक्षित रही संपत कुंवर जी मसा एवं उनकी सांसारिक माता गुलाब कुंवर जी मसा ने आचार्य श्री गणेशीलाल जी मसा से दीक्षा ग्रहण की थी। संपत कुंवर जी मसा को पूज्य साध्वी भगवंतों की सेवा करने पर आचार्य श्री नानेश ने सेवा रत्ना की उपाधि प्रदान की थी।
धार्मिक व सामाजिक सेवा कार्यों की घोषणा
शोकसभा के दौरान परिवार की ओर से धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करने की घोषणा की गई। इससे पूर्व चंदन पिरोदिया ने दो लोगस्स का पाठ करवाया एवं मांगलिक श्रवण कराया। कार्यक्रम का संचालन बाबूलाल सेठिया ने किया।
धापूबाई सिसोदिया के नेत्रदान से जरूरतमंदों को रोशनी मिलेगी और उनकी स्मृति समाज में प्रेरणा बनी रहेगी।
Latest News
- Ratlam News: जावरा में टैंकर के पहिए के आगे लेटा युवक, CCTV में कैद हुई घटना, मौत के बाद सड़क पर हंगामा
- Ratlam News: रतलाम में घर लौट रहे युवक पर जानलेवा हमला, बाइक सवारों ने पीछे से मारी गोली; CCTV में कैद हुए संदिग्ध
- रतलाम में सेवा भारती का भव्य कन्या पूजन समारोह, 1600 से अधिक कन्याओं का पूजन, 500 से ज्यादा समाजजन हुए शामिल