रतलाम- पब्लिक वार्ता,
न्यूज़ डेस्क।Ratlam News: मध्य प्रदेश के रतलाम शहर में शनिवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां एक युवक ने सरेराह स्कूटी से जा रही 19 वर्षीय युवती पर कैंची से जानलेवा हमला कर दिया। युवती की मां ने बहादुरी दिखाते हुए अपनी बेटी की जान बचाई। आरोपी ने गले, सिर और पीठ पर हमला किया, लेकिन शोर मचने पर वह अपनी स्कूटी छोड़ मौके से भाग गया। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसका वीडियो अब वायरल हो रहा है।

पुलिस को पहले ही दी गई थी शिकायत, फिर भी नहीं हुई कार्रवाई
पीड़िता की मां दुर्गा ने बताया कि आरोपी युवक नीलेश पाटीदार पिछले छह माह से उनकी बेटी को फोन कर परेशान कर रहा था और शादी का दबाव बना रहा था। शुक्रवार को ही उन्होंने थाना औद्योगिक क्षेत्र में इसकी लिखित शिकायत दी थी, लेकिन पुलिस की लापरवाही के चलते अगले ही दिन यह वारदात हो गई।

घटना का विवरण: पहले रोका, फिर किया हमला
दुर्गा अपनी बेटी के साथ टिफिन डिलीवरी के बाद मंगलमूर्ति कॉलोनी से लौट रही थीं। कॉलोनी गेट नंबर 1 से निकलते ही आरोपी नीलेश ने उन्हें रोका। मां ने विरोध में युवक पर बाल्टी से वार किया, लेकिन उसने युवती पर कैंची से ताबड़तोड़ वार कर दिए। युवती जान बचाने के लिए सड़क पर दौड़ती रही। कॉलोनीवासियों के बाहर आने पर आरोपी स्कूटी छोड़कर भाग निकला।
6 माह से कर रहा था मानसिक उत्पीड़न
युवती ने बताया कि नीलेश पूर्व परिचित था, लेकिन पिछले छह माह से वह शादी का दबाव बना रहा था। बात न मानने पर आत्महत्या की धमकी देता और लगातार पीछा करता था। परेशान होकर उसने पुलिस में शिकायत की थी, लेकिन उसे नजरअंदाज कर दिया गया।
आरोपी को पुलिस ने किया राउंडअप
थाना औद्योगिक क्षेत्र के सब इंस्पेक्टर ध्यानसिंह सोलंकी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़, पीछा करना, मारपीट और जान से मारने की धमकी जैसी धाराओं में केस दर्ज कर उसे राउंडअप किया गया है। मामले में युवती द्वारा दिए गए आवेदन की भी जांच की जा रही है।
Latest News
- Ratlam News: रतलाम फायरिंग केस: सराफा व्यापारी के घर गोलीकांड का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, 1 करोड़ की वसूली के लिए 40 लाख की सुपारी का खुलासा
- राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस पर रतलाम में अभाविप का प्रतिभा सम्मान समारोह, मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान
- Ratlam News: रतलाम जिला अस्पताल में डॉक्टर पर हमला: बच्ची के फ्रैक्चर का कारण पूछते ही थप्पड़ और मारपीट