रतलाम- पब्लिक वार्ता,
न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: थाना माणकचौक क्षेत्र के शांतिनगर पानी टंकी के पास दूध वितरण कर रहे युवक पर चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। दूध वाहन टकराने को लेकर हुए विवाद में दो आरोपितों ने युवक का पीछा करके हमला किया। घायल युवक को जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हमलावरों की तलाश तेज कर दी है।

जानकारी के अनुसार, धबाई जी का वास निवासी 24 वर्षीय प्रदीप पुत्र मुकेश गुर्जर रविवार शाम करीब 7 बजे बाइक से दूध बांटने जा रहा था। इसी दौरान हरमाला रोड पर मोहित उर्फ मयूर पुत्र गेंदालाल माली और उसके साथी से बाइक टकराने की बात पर विवाद हो गया। प्रदीप दूध वितरण कर आगे बढ़ गया, लेकिन आरोपितों ने बाइक से उसका पीछा किया और शांतिनगर पानी की टंकी के पास रोककर पसली और पीठ पर चाकू से कई वार किए।
आसपास मौजूद लोगों ने बीचबचाव किया तो आरोपी मौके से भाग निकले। घायल प्रदीप ने अपने भाई विक्रम को फोन से सूचना दी। स्वजन ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से हालात गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। पुलिस आरोपित मोहित और उसके साथी की तलाश में जुटी हुई है।

शराब के रुपए नहीं देने पर नाबालिग पर जानलेवा हमला, एक गिरफ्तार
थाना औद्योगिक क्षेत्र के जवाहर नगर में 26 अक्टूबर की रात शराब के लिए रुपए नहीं देने पर नाबालिग युवक पर चाकू से हमला किया गया था। फरियादी युवराज सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि आरोपी नेपाली उर्फ जफर अपने साथी गुट्टू समेत मौके पर आया और पैसे मांगने पर इनकार करने पर नाबालिग पर चाकू से हमला कर दिया।
एसपी अमित कुमार के निर्देश पर थाना प्रभारी सत्येंद्र रघुवंशी ने टीम गठित कर कार्रवाई की। पुलिस ने आरोपित समीर उर्फ मार्बल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि नेपाली उर्फ जफर और गुट्टू की तलाश जारी है।
Latest News
- Ratlam News: जावरा में टैंकर के पहिए के आगे लेटा युवक, CCTV में कैद हुई घटना, मौत के बाद सड़क पर हंगामा
- Ratlam News: रतलाम में घर लौट रहे युवक पर जानलेवा हमला, बाइक सवारों ने पीछे से मारी गोली; CCTV में कैद हुए संदिग्ध
- रतलाम में सेवा भारती का भव्य कन्या पूजन समारोह, 1600 से अधिक कन्याओं का पूजन, 500 से ज्यादा समाजजन हुए शामिल