रतलाम- पब्लिक वार्ता,
न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: रतलाम प्रेस क्लब की नवीन कार्यकारिणी ने शनिवार को विधिवत रूप से पदभार ग्रहण किया। प्रेस क्लब भवन, पॉवर हाउस रोड पर मां सरस्वती की पूजा-अर्चना और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। वैदिक आचार्य महर्षि संजय शिव शंकर दवे ने पूजन सम्पन्न करवाया। क्लब अध्यक्ष मुकेशपुरी गोस्वामी और सचिव यश शर्मा ने पूजा कर कार्यकाल की शुरुआत की।

पदभार ग्रहण के पश्चात क्लब की पहली कार्यसमिति बैठक अध्यक्ष गोस्वामी की अध्यक्षता में आयोजित हुई, जिसमें आगामी छह माह की कार्ययोजना पर चर्चा कर उसे मूर्त रूप देने का संकल्प लिया गया। बैठक में सभी सदस्यों को तिलक कर नई जिम्मेदारियों की शुभकामनाएं दी गईं।
बैठक में लिए गए प्रमुख निर्णय इस प्रकार हैं:

- रतलाम प्रेस क्लब की आधिकारिक वेबसाइट www.ratlampressclub.com जल्द शुरू की जाएगी।
- सभी सदस्यों की फोटो व बायोडेटा वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे ताकि भविष्य में सदस्यता प्रक्रिया ऑनलाइन हो सके।
- उत्कृष्ट पत्रकारिता पुरस्कार का आयोजन जून माह में भव्य रूप से किया जाएगा।
- उसी दिन वेबसाइट का औपचारिक लोकार्पण भी किया जाएगा।
- क्लब के सभी कार्यक्रमों की जानकारी वेबसाइट पर नियमित रूप से प्रकाशित की जाएगी।
- प्रेस क्लब सदस्यों के बच्चों के लिए प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा।
- प्रेस क्लब के लिए भवन व ज़मीन के संघर्ष में योगदान देने वाले पत्रकारों का “नींव का पत्थर” नामक विशेष कार्यक्रम में सम्मान किया जाएगा।
- फर्म एंड सोसायटी से जुड़े लंबित कार्यों को पूर्ण करने के लिए चार सदस्यीय समिति गठित की गई है, जो आगामी 1-2 माह में संविधान संशोधन सहित सभी कार्यों को निपटाएगी।
- प्रेस क्लब सदस्यों के लिए नवीन पहचान पत्र (आईकार्ड) बनाए जाएंगे।
- सभी सदस्यों व उनके परिवारजनों के लिए कैंसर जागरूकता शिविर, स्क्रीनिंग टेस्ट, ब्लड टेस्ट आदि चिकित्सा शिविर आयोजित किए जाएंगे।
बैठक में कोषाध्यक्ष नीरज शुक्ला, उपाध्यक्ष सुजीत उपाध्याय, सौरभ कोठारी, दिलजीत सिंह मान, सह सचिव नीरज बरमेचा, हेमंत भट्ट सहित अन्य कार्यकारिणी सदस्य – दिनेश दवे, प्रदीप नागौरा, चंद्रशेखर सोलंकी, सिकंदर पटेल, शुभ दशोत्तर, किशोर जोशी, नीलेश बाफना, विनोद वाधवा, मानस व्यास, चेतन शर्मा और धरम वर्मा उपस्थित रहे।
प्रेस क्लब का उद्देश्य पत्रकारों, पत्रकारिता और समाज के हित में सतत कार्य करते रहना है।
Latest News
- BREAKING Ratlam News: रतलाम पुलिस ने ऋद्धि-सिद्धि एवेन्यू कॉलोनी चोरी का किया खुलासा, शातिर चोर गिरफ्तार
- BREAKING Banking Jobs 2026: PNB और यूनियन बैंक में 940 पदों पर भर्ती, जानें योग्यता, सैलरी और आवेदन प्रक्रिया
- BREAKING MP UCC Bill पास: शादी का रजिस्ट्रेशन होगा अनिवार्य, लिव इन से नौकरी रिकॉर्ड तक क्या बदल जाएगा?