रतलाम- पब्लिक वार्ता,
न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: जैन सोशल ग्रुप इंटरनेशनल फेडरेशन (JSGIF) की रतलाम ज़ोन इकाई को नया ज़ोन कोऑर्डिनेटर मिल गया है। जैन सोशल ग्रुप मध्यप्रदेश रिजन के अध्यक्ष राहुल चपड़ोद ने वरिष्ठ समाजसेवी एवं JSG रतलाम सेंट्रल के पूर्व अध्यक्ष निर्मल मेहता को रतलाम ज़ोन का ज़ोन कोऑर्डिनेटर मनोनीत किया है। यह मनोनयन JSGIF के पूर्व उपाध्यक्ष दीपेन्द्र कोठारी, रिजन उपाध्यक्ष ललित कांठेड़ और कोषाध्यक्ष अमित कोठारी की अनुशंसा पर किया गया।

निर्मल मेहता के इस मनोनयन पर जैन सोशल ग्रुप रतलाम सेंट्रल के वर्तमान अध्यक्ष आशीष लुनिया, पूर्व अध्यक्ष विजेन्द्र गाडिया, मनोज कटारिया, राजेन्द्र गुणावत, प्रफुल्ल लोढ़ा, दीपक दोशी, जयंतीलाल डांगी, अभय सकलेचा, उपाध्यक्ष दिनेश बरमेचा, विरेंद्र सकलेचा, सचिव अभय कोठारी, कोषाध्यक्ष राजेन्द्र दिया, प्रचार सचिव मनोज लोढ़ा सहित सेंट्रल ग्रुप के अनेक वरिष्ठ सदस्यों ने बधाई दी।
इस अवसर पर मध्यप्रदेश रिजन के पूर्व अध्यक्ष प्रितेश गाडिया, रतलाम प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित सहसचिव नीरज बरमेचा, उपाध्यक्ष सौरभ कोठारी एवं JSG रतलाम से जुड़े सभी ग्रुप के अध्यक्षों जैसे अजय सिसोदिया, संदीप चोरडिया, राहुल नवलखा, राहुल छाजेड़, अभय मूणत, नीलेश कोठारी, रितेश मांडोत, सचिन छाजेड़, पुनीत चौरडिया तथा JSG संगिनी उमंग की रेनु लुनिया एवं संगिनी ग्रेटर की सारिका मेहता ने निर्मल मेहता को हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

निर्मल मेहता का सामाजिक क्षेत्र में वर्षों का अनुभव, नेतृत्व क्षमता एवं सेवा भावना को देखते हुए यह दायित्व उन्हें सौंपा गया है। उनके नेतृत्व में रतलाम ज़ोन के कार्य और अधिक सक्रिय एवं प्रभावी होंगे, ऐसी सभी को आशा है।
Latest News
- Ratlam News: रतलाम फायरिंग केस: सराफा व्यापारी के घर गोलीकांड का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, 1 करोड़ की वसूली के लिए 40 लाख की सुपारी का खुलासा
- राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस पर रतलाम में अभाविप का प्रतिभा सम्मान समारोह, मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान
- Ratlam News: रतलाम जिला अस्पताल में डॉक्टर पर हमला: बच्ची के फ्रैक्चर का कारण पूछते ही थप्पड़ और मारपीट