रतलाम- पब्लिक वार्ता,
न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: जिले के थानों और पुलिस कार्यालयों को सुव्यवस्थित और मानकीकृत करने की दिशा में एक और बड़ी उपलब्धि सामने आई है। रतलाम जिले का थाना रिंगनोद अब ISO प्रमाणित थाना बन गया है। यह सफलता पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार के कुशल नेतृत्व और दिशा-निर्देशन में सम्भव हो सकी है।

दिनांक 01 मई 2025 को पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राकेश खाखा की उपस्थिति में थाना प्रभारी रिंगनोद श्री विक्रम अहिरवार (प्रशिक्षु IPS) को ISO प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने श्री अहिरवार एवं उनकी टीम को इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए बधाई दी और उनकी मेहनत व लगन की सराहना की।
इस समारोह के दौरान सीएसपी जावरा श्री दुर्गेश आर्मो, एसडीओपी जावरा श्री संदीप मालवीय, एसडीओपी आलोट श्रीमती शाबेरा अंसारी, रक्षित निरीक्षक श्री मोहन भार्रावत, सूबेदार मानिक ठाकुर, थाना रिंगनोद स्टाफ सहित जिले के समस्त थाना एवं चौकी प्रभारी तथा पुलिस अधीक्षक कार्यालय एवं रक्षित लाइन का स्टाफ मौजूद रहा।

गौरतलब है कि इससे पूर्व जिले के थाना डीडी नगर रतलाम, थाना यातायात रतलाम, थाना जावरा शहर, थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा एवं सीएसपी कार्यालय जावरा को भी ISO प्रमाण पत्र प्रदान किया जा चुका है। रतलाम पुलिस की यह पहल न केवल प्रशासनिक दक्षता को दर्शाती है, बल्कि नागरिकों को बेहतर सेवा प्रदान करने की दिशा में भी एक मजबूत कदम है।
Latest News
- BREAKING Ratlam News: रतलाम पुलिस ने ऋद्धि-सिद्धि एवेन्यू कॉलोनी चोरी का किया खुलासा, शातिर चोर गिरफ्तार
- BREAKING Banking Jobs 2026: PNB और यूनियन बैंक में 940 पदों पर भर्ती, जानें योग्यता, सैलरी और आवेदन प्रक्रिया
- BREAKING MP UCC Bill पास: शादी का रजिस्ट्रेशन होगा अनिवार्य, लिव इन से नौकरी रिकॉर्ड तक क्या बदल जाएगा?