अहमदाबाद- पब्लिक वार्ता,
न्यूज़ डेस्क| Special Train: पश्चिम रेलवे द्वारा दीपावली और छठ पूजा के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए रतलाम मंडल से होकर अहमदाबाद से दानापुर, अहमदाबाद से बनारस और वडोदरा से गया के लिए विशेष किराए पर त्योहारी स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। इन स्पेशल ट्रेनों की बुकिंग 25 अक्टूबर 2024 से सभी पीआरएस काउंटर और आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर शुरू होगी।
गाड़ी संख्या 09461/09462 अहमदाबाद-दानापुर-अहमदाबाद स्पेशल
गाड़ी संख्या 09461 अहमदाबाद-दानापुर स्पेशल ट्रेन 26 अक्टूबर से 16 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार को अहमदाबाद से सुबह 08:25 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन रतलाम मंडल के रतलाम (14:40/14:50), नागदा (15:53/15:55), उज्जैन (17:25/17:35) और मक्सी (18:59/19:01) होते हुए रविवार को 16:50 बजे दानापुर पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 09462 दानापुर-अहमदाबाद स्पेशल ट्रेन 27 अक्टूबर से 17 नवंबर तक प्रत्येक रविवार को 21:55 बजे दानापुर से रवाना होकर मंगलवार को 07:10 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी। इस ट्रेन में विभिन्न श्रेणियों के कोच उपलब्ध रहेंगे।
गाड़ी संख्या 09403/09404 अहमदाबाद-बनारस-अहमदाबाद स्पेशल
गाड़ी संख्या 09403 अहमदाबाद-बनारस स्पेशल ट्रेन 29 अक्टूबर से 12 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार को रात 22:40 बजे अहमदाबाद से रवाना होगी। यह ट्रेन बुधवार को रतलाम मंडल के दाहोद (02:26/02:28), रतलाम (04:20/04:25), नागदा (05:12/05:14) होते हुए गुरुवार सुबह 04:05 बजे बनारस पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 09404 बनारस-अहमदाबाद स्पेशल प्रत्येक गुरुवार को बनारस से सुबह 07:15 बजे प्रस्थान करेगी और शुक्रवार शाम 18:00 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी।
गाड़ी संख्या 09115/09116 वडोदरा-गया-वडोदरा स्पेशल
गाड़ी संख्या 09115 वडोदरा-गया स्पेशल ट्रेन 29 अक्टूबर को वडोदरा से 00:45 बजे रवाना होकर रतलाम मंडल के दाहोद (02:50/02:52), रतलाम (05:00/05:10), नागदा (05:50/05:52), उज्जैन (07:10/07:15) और मक्सी (08:00/08:02) होते हुए बुधवार सुबह 07:00 बजे गया पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 09116 गया-वडोदरा स्पेशल बुधवार को गया से 10:00 बजे प्रस्थान कर गुरुवार को 14:00 बजे वडोदरा पहुंचेगी।
यात्री अधिक जानकारी के लिए www.enquiry.indianrail.gov.in पर देख सकते हैं।
Latest News
- BREAKING Ratlam News: जावरा में टैंकर के पहिए के आगे लेटा युवक, CCTV में कैद हुई घटना, मौत के बाद सड़क पर हंगामा
- Ratlam News: रतलाम में घर लौट रहे युवक पर जानलेवा हमला, बाइक सवारों ने पीछे से मारी गोली; CCTV में कैद हुए संदिग्ध
- रतलाम में सेवा भारती का भव्य कन्या पूजन समारोह, 1600 से अधिक कन्याओं का पूजन, 500 से ज्यादा समाजजन हुए शामिल