tatkal Ticket Booking: रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर: 1 जुलाई से तत्काल टिकट बुकिंग के नए नियम लागू, अब बिना आधार और OTP के नहीं मिलेगा टिकट

नई दिल्ली- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। tatkal Ticket Booking: रेलवे से सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहत और पारदर्शिता से जुड़ी एक अहम खबर सामने आई है। 1 जुलाई 2025 से तत्काल टिकट बुकिंग को लेकर भारतीय रेलवे तीन नए नियम लागू करने जा रहा है, जिससे आम यात्रियों को प्राथमिकता मिलेगी और दलालों की भूमिका पर रोक लगेगी। रेलवे मंत्रालय ने यह कदम तत्काल टिकट बुकिंग प्रक्रिया को और अधिक सुरक्षित, पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने के लिए उठाया है। इन बदलावों से IRCTC की वेबसाइट, मोबाइल ऐप, पीआरएस काउंटर और अधिकृत एजेंट बुकिंग सभी प्रभावित होंगे। जानिए क्या होंगे 1 जुलाई से लागू होने वाले 3 नए नियम: 1. तत्काल टिकट बुकिंग के लिए अब आधार कार्ड अनिवार्य रेलवे के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ कटारिया ने बताया कि 1 जुलाई 2025 से तत्काल टिकट केवल उन्हीं यात्रियों को मिलेंगे, जो IRCTC पोर्टल या ऐप पर आधार नंबर डालकर लॉगिन करेंगे। बिना आधार सत्यापन के अब टिकट बुक नहीं होंगे। 2. 15 जुलाई से OTP वेरिफिकेशन भी होगा जरूरी 15 जुलाई 2025 से तत्काल टिकट बुकिंग के दौरान, चाहे वह IRCTC ऐप, PRS काउंटर या अधिकृत एजेंट से हो, यात्रियों को मोबाइल पर भेजे गए OTP को दर्ज कर सत्यापन करना होगा। इससे फर्जी बुकिंग पर रोक लगेगी और असली यात्रियों को प्राथमिकता मिलेगी। 3. बुकिंग एजेंट्स पर 30 मिनट का बैन रेलवे ने दलालों पर नकेल कसने के लिए एक और बड़ा कदम उठाया है। अब रेलवे के अधिकृत एजेंट तत्काल टिकट की बुकिंग शुरुआत के पहले 30 मिनट तक टिकट बुक नहीं कर सकेंगे। इससे आम यात्रियों को पहले मौके पर टिकट मिलने का लाभ मिलेगा। यात्रियों के लिए अपील: रेल मंत्रालय ने यात्रियों से अपील की है कि वे इन नए नियमों को समय रहते समझें और यात्रा के दौरान किसी भी असुविधा से बचने के लिए आधार और मोबाइल नंबर अपडेट रखें।

Festival Special Train: होली स्पेशल ट्रेन: उधना एवं अहमदाबाद से दानापुर के लिए विशेष सेवा  

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Festival Special Train: होली त्योहार के दौरान यात्रियों की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल से होकर उधना से दानापुर और अहमदाबाद से दानापुर के बीच विशेष किराए के साथ एक-एक फेरा स्पेशल ट्रेन का संचालन करेगा।   उधना-दानापुर स्पेशल ट्रेन (09021/09022)   प्रस्थान:   गाड़ी संख्या 09021 – 12 मार्च 2025 को उधना से दोपहर 14:15 बजे प्रस्थान करेगी।   रूट: रतलाम 21:00/21:10, उज्जैन 22:50/22:55 होते हुए 14 मार्च 2025 को 00:45 बजे दानापुर पहुंचेगी।   वापसी:   गाड़ी संख्या 09022 – 14 मार्च 2025 को सुबह 06:00 बजे दानापुर से रवाना होगी।   रूट: उज्जैन 06:30/06:35, 15 मार्च, रतलाम 08:15/08:25 होते हुए 15 मार्च 2025 को 14:30 बजे उधना पहुंचेगी।   अहमदाबाद-दानापुर स्पेशल ट्रेन (09407/09408)   प्रस्थान:   गाड़ी संख्या 09407 – 11 मार्च 2025 को अहमदाबाद से सुबह 09:20 बजे प्रस्थान करेगी।   रूट: रतलाम 14:40/15:00, उज्जैन 16:55/17:00 होते हुए 12 मार्च 2025 को 19:00 बजे दानापुर पहुंचेगी।   वापसी:   गाड़ी संख्या 09408 – 12 मार्च 2025 को रात 22:00 बजे दानापुर से रवाना होगी।   रूट: उज्जैन 02:10/02:15, 14 मार्च, रतलाम 03:40/03:42 होते हुए 14 मार्च 2025 को 10:30 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी।   महत्वपूर्ण जानकारी   ठहराव: इन दोनों ट्रेनों का सायन, भरूच, वडोदरा, गोधरा, रतलाम, उज्जैन, संत हिरदाराम नगर, बीना, सागर, दमोह, कटनी मुड़वारा, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, पं. दीनदयाल उपाध्याय, बक्सर और आरा सहित अन्य प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव होगा।   कोच संरचना: ये ट्रेनें स्लीपर क्लास और जनरल सेकेंड क्लास कोच के साथ संचालित होंगी।   यात्रा की विस्तृत जानकारी: यात्री www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर ट्रेन के ठहराव, समय और संरचना की जानकारी ले सकते हैं।  

MP News: आईआरसीटीसी की भारत गौरव पर्यटक ट्रेन 25 मार्च को रीवा से होगी रवाना, ज्योतिर्लिंग के साथ द्वारका और शिर्डी के दर्शन  

इंदौर- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। MP News: मध्यप्रदेश के तीर्थ यात्रियों के लिए इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन लिमिटेड (आईआरसीटीसी) द्वारा “ज्योतिर्लिंग के साथ द्वारका एवं शिर्डी यात्रा” के लिए भारत गौरव पर्यटक ट्रेन चलाई जा रही है। यह ट्रेन 25 मार्च 2025 को रीवा से रवाना होगी और मध्यप्रदेश के कई प्रमुख रेलवे स्टेशनों से होकर गुजरेगी।   किन-किन स्टेशनों से यात्री चढ़ सकते हैं   यह ट्रेन रीवा, सतना, मैहर, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, इटारसी, रानी कमलापति, शुजालपुर, इंदौर, देवास, उज्जैन और रतलाम स्टेशनों पर रुकेगी, जहां से यात्री इसमें सवार हो सकते हैं।   11 दिन की यात्रा में होंगे ये दर्शन   यह यात्रा 10 रातें और 11 दिनों की होगी, जिसमें श्रद्धालु द्वारका, सोमनाथ, त्र्यंबकेश्वर, शिरडी, भीमाशंकर और घृष्णेश्वर के दर्शन कर सकेंगे।    किराया और सुविधाएं   यात्रियों के लिए तीन श्रेणियों में पैकेज उपलब्ध हैं   – स्लीपर (इकॉनमी) – 20,700 रुपये प्रति व्यक्ति   – 3AC (स्टैंडर्ड) – 34,600 रुपये प्रति व्यक्ति   – 2AC (कम्फर्ट) – 45,900 रुपये प्रति व्यक्ति   आईआरसीटीसी इस सर्व-समावेशी टूर पैकेज में यात्रियों को आरामदायक ट्रेन यात्रा, ऑन-बोर्ड एवं ऑफ-बोर्ड भोजन, सड़क परिवहन, गुणवत्तायुक्त बसों से दर्शनीय स्थलों की यात्रा, ठहरने की सुविधा, टूर एस्कॉर्ट्स, यात्रा बीमा और सुरक्षा व हाउसकीपिंग सेवाएं प्रदान करेगा।   बुकिंग और अधिक जानकारी   इच्छुक यात्री आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट www.irctctourism.com पर ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं या अधिकृत एजेंट से संपर्क कर सकते हैं।   अधिक जानकारी और बुकिंग के लिए आईआरसीटीसी के भोपाल, जबलपुर और इंदौर रेलवे स्टेशन कार्यालयों से निम्नलिखित नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है   – भोपाल: 9321901862, 8287931723   – जबलपुर: 0761-2998807, 9321901832, 7021091459   – इंदौर: 0731-2522200, 9321901865, 9321901866, 8287931711, 8287931624  

MP News: महाप्रबंधक पश्चिम रेलवे ने सांसदों के साथ की महत्वपूर्ण बैठक, रेल परियोजनाओं पर हुई चर्चा  

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क।MP News: पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक अशोक कुमार मिश्र ने 28 फरवरी 2025 को रतलाम मंडल कार्यालय के समिति कक्ष में सांसदों के साथ बैठक की। बैठक में रतलाम मंडल में चल रही विभिन्न रेलवे परियोजनाओं, यात्री सुविधाओं, संरक्षा व सुरक्षा उपायों पर विस्तृत चर्चा की गई।    बैठक की मुख्य बातें   – बैठक की अध्यक्षता महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर ने की।   – मंडल रेल प्रबंधक अश्वनी कुमार ने प्रेजेंटेशन के माध्यम से रतलाम मंडल की उपलब्धियों और विकास कार्यों की जानकारी दी।   – सांसदों ने नीमच-रतलाम दोहरीकरण, इंदौर-दाहोद नई रेल लाइन, महू-सनावद आमान परिवर्तन, उज्जैन एवं इंदौर स्टेशन पुनर्विकास जैसे मुद्दों को शीघ्र पूरा करने की मांग रखी।   – रतलाम-इंदौर (वाया फतेहाबाद) और उज्जैन-फतेहाबाद खंड के दोहरीकरण, ट्रेनों के स्टॉपेज, विस्तार और नई ट्रेनों के संचालन पर भी चर्चा हुई।   – 2028 में उज्जैन में आयोजित होने वाले सिंहस्थ मेले के लिए विशेष तैयारियों पर अलग से बैठक करने का सुझाव दिया गया।   महाप्रबंधक अशोक कुमार मिश्र ने सभी सांसदों को आश्वस्त किया कि उनके सुझावों पर गंभीरता से विचार कर उचित निर्णय लिए जाएंगे।    बैठक में शामिल सांसद   – सावित्री ठाकुर (राज्य मंत्री, महिला एवं बाल विकास)   – सुधीर गुप्ता (सांसद, मंदसौर)   – शंकर लालवानी (सांसद, इंदौर)   – जसवंत सिंह भाभोर (सांसद, दाहोद)   – ज्ञानेश्वर पाटिल (सांसद, खंडवा)   – आलोक शर्मा (सांसद, भोपाल)   – कविता पाटीदार (राज्यसभा सांसद)   – बंशीलाल गुर्जर (राज्यसभा सांसद)   – उज्जैन सांसद अनिल फिरोजिया व चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी के प्रतिनिधि भी बैठक में उपस्थित रहे।   रेलवे अधिकारियों की उपस्थिति   बैठक में महाप्रबंधक अशोक कुमार मिश्र, मंडल रेल प्रबंधक अश्वनी कुमार, वाणिज्य, सुरक्षा, सिग्नल, दूरसंचार, बिजली, यांत्रिक और परिचालन से जुड़े वरिष्ठ रेलवे अधिकारी उपस्थित रहे।   यह बैठक रेलवे परियोजनाओं में तेजी लाने और यात्री सुविधाओं को और बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।   – खेमराज मीना, जनसंपर्क अधिकारी, रतलाम मंडल

Train General Ticket Update: 1 दिसंबर से जनरल टिकट वालों को मिलेगी बड़ी खुशखबरी? जानिए सच्चाई

नई दिल्ली – पब्लिक वार्ता,न्यूज़ डेस्क। Train General Ticket Update: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक खबर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि भारतीय रेलवे 1 दिसंबर 2024 से जनरल टिकट वाले यात्रियों को बड़ी राहत देने वाला है। कहा जा रहा है कि रेलवे जनरल टिकट धारकों को आरक्षित सीट देने और टिकट की कीमतें स्थिर रखने की योजना बना रहा है। लेकिन क्या यह खबर सच है? आइए जानते हैं इस वायरल दावे की सच्चाई।  क्या कहता है भारतीय रेलवे?भारतीय रेलवे ने अभी तक ऐसी किसी योजना की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। रेलवे द्वारा जारी आधिकारिक घोषणाओं में इस तरह की किसी विशेष सुविधा का जिक्र नहीं है। यह दावा पूरी तरह से अफवाह प्रतीत होता है।  हालांकि, रेलवे समय-समय पर यात्रियों की सुविधा के लिए नियमों और सेवाओं में बदलाव करता रहा है। हाल ही में, रेलवे ने टिकट बुकिंग, किराया नीति और जनरल टिकट से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं।  — रेलवे के मौजूदा नियम और नई सुविधाएं | विवरण                | नया नियम                               |  |—————————|——————————————-|  | टिकट बुकिंग की अवधि    | 60 दिन पहले (पहले 120 दिन थी)             |  | जनरल टिकट             | चुनिंदा ट्रेनों में ऑनलाइन उपलब्ध          |  | बच्चों का किराया      | 5-12 वर्ष के लिए सीट लेने पर पूरा किराया   |  | सीनियर सिटीजन छूट    | पुरुष: 40%, महिलाएं: 50%                   |  | तत्काल टिकट बुकिंग    | यात्रा की तारीख से 1 दिन पहले उपलब्ध       |  | रद्दीकरण और रिफंड     | यात्रा से पहले रद्दीकरण संभव (तत्काल पर नहीं)|  — 1 दिसंबर से रेलवे का कोई नया बदलाव?1 दिसंबर से रेलवे द्वारा किसी विशेष बदलाव या सुविधा की घोषणा नहीं की गई है। वायरल खबर में दावा किया गया है कि जनरल टिकट वाले यात्रियों को कंफर्म सीटें दी जाएंगी, लेकिन यह पूरी तरह से भ्रामक है।  हाल में हुए बड़े बदलाव 1. टिकट बुकिंग की अवधि घटाई गईअब यात्री अधिकतम 60 दिन पहले टिकट बुक कर सकते हैं। पहले यह अवधि 120 दिन थी।  2. ऑनलाइन जनरल टिकट की सुविधा  IRCTC की वेबसाइट और मोबाइल ऐप पर अब जनरल टिकट भी बुक किए जा सकते हैं। इससे स्टेशन पर लंबी कतारों से राहत मिली है।  3. बच्चों के किराए में बदलाव– 5 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए यात्रा मुफ्त है (बिना सीट)।  – 5-12 साल के बच्चों के लिए सीट चाहिए तो पूरा किराया देना होगा।  4. तत्काल टिकट बुकिंग के नियम सख्त किए गए – तत्काल टिकट केवल यात्रा से 1 दिन पहले बुक किया जा सकता है।  – कोई रद्दीकरण और रिफंड नहीं मिलता।  — यात्रियों के लिए नई सुविधाएं 1. स्टेशनों पर साफ-सफाई   – रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में स्वच्छता पर खास ध्यान दे रहा है।  2. डिजिटल सेवाएं   – IRCTC ऐप के जरिए टिकट बुकिंग, लाइव ट्रेन लोकेशन और PNR स्टेटस।     डिजिटल भुगतान की सुविधा।  3. सीनियर सिटीजन और दिव्यांग छूट   – वरिष्ठ नागरिकों को 40-50% की छूट।      – दिव्यांग यात्रियों को 25-75% तक की छूट।  — रेलवे का सुझाव: अफवाहों से बचेंभारतीय रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे केवल आधिकारिक वेबसाइट या प्रेस विज्ञप्ति पर भरोसा करें। सोशल मीडिया पर वायरल खबरें अक्सर भ्रामक होती हैं।  — डिस्क्लेमर: यह लेख मौजूदा सूचनाओं पर आधारित है। भविष्य में किसी भी नए बदलाव के लिए रेलवे की आधिकारिक घोषणाओं का इंतजार करें।

Special train: दीपावली और छठ पूजा के अवसर पर अहमदाबाद, वडोदरा से दानापुर, बनारस और गया के लिए विशेष ट्रेनों का संचालन

अहमदाबाद- पब्लिक वार्ता,न्यूज़ डेस्क| Special Train: पश्चिम रेलवे द्वारा दीपावली और छठ पूजा के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए रतलाम मंडल से होकर अहमदाबाद से दानापुर, अहमदाबाद से बनारस और वडोदरा से गया के लिए विशेष किराए पर त्योहारी स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। इन स्पेशल ट्रेनों की बुकिंग 25 अक्टूबर 2024 से सभी पीआरएस काउंटर और आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर शुरू होगी। गाड़ी संख्या 09461/09462 अहमदाबाद-दानापुर-अहमदाबाद स्पेशल  गाड़ी संख्या 09461 अहमदाबाद-दानापुर स्पेशल ट्रेन 26 अक्टूबर से 16 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार को अहमदाबाद से सुबह 08:25 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन रतलाम मंडल के रतलाम (14:40/14:50), नागदा (15:53/15:55), उज्जैन (17:25/17:35) और मक्सी (18:59/19:01) होते हुए रविवार को 16:50 बजे दानापुर पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 09462 दानापुर-अहमदाबाद स्पेशल ट्रेन 27 अक्टूबर से 17 नवंबर तक प्रत्येक रविवार को 21:55 बजे दानापुर से रवाना होकर मंगलवार को 07:10 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी। इस ट्रेन में विभिन्न श्रेणियों के कोच उपलब्ध रहेंगे। गाड़ी संख्या 09403/09404 अहमदाबाद-बनारस-अहमदाबाद स्पेशलगाड़ी संख्या 09403 अहमदाबाद-बनारस स्पेशल ट्रेन 29 अक्टूबर से 12 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार को रात 22:40 बजे अहमदाबाद से रवाना होगी। यह ट्रेन बुधवार को रतलाम मंडल के दाहोद (02:26/02:28), रतलाम (04:20/04:25), नागदा (05:12/05:14) होते हुए गुरुवार सुबह 04:05 बजे बनारस पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 09404 बनारस-अहमदाबाद स्पेशल प्रत्येक गुरुवार को बनारस से सुबह 07:15 बजे प्रस्थान करेगी और शुक्रवार शाम 18:00 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 09115/09116 वडोदरा-गया-वडोदरा स्पेशल गाड़ी संख्या 09115 वडोदरा-गया स्पेशल ट्रेन 29 अक्टूबर को वडोदरा से 00:45 बजे रवाना होकर रतलाम मंडल के दाहोद (02:50/02:52), रतलाम (05:00/05:10), नागदा (05:50/05:52), उज्जैन (07:10/07:15) और मक्सी (08:00/08:02) होते हुए बुधवार सुबह 07:00 बजे गया पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 09116 गया-वडोदरा स्पेशल बुधवार को गया से 10:00 बजे प्रस्थान कर गुरुवार को 14:00 बजे वडोदरा पहुंचेगी। यात्री अधिक जानकारी के लिए www.enquiry.indianrail.gov.in पर देख सकते हैं।

Train Time: वडोदरा मंडल में ब्लॉक के चलते ट्रेनों का परिचालन प्रभावित

भोपाल – पब्लिक वार्ता,न्यूज़ डेस्क । Train Time: पश्चिम रेलवे के वडोदरा मंडल में आणंद-गोधरा खंड के दोहरीकरण कार्य हेतु प्रस्तावित ब्लॉक के कारण रतलाम मंडल से होकर गुजरने वाली कई ट्रेनें प्रभावित होंगी। यात्रियों की सुविधा और सुगम यात्रा के मद्देनजर कुछ ट्रेनों के मार्ग में बदलाव किया गया है, जबकि कुछ ट्रेनें आंशिक रूप से रद्द रहेंगी। प्रभावित ट्रेनों का विवरण इस प्रकार है: 1. गाड़ी संख्या 09350 (दाहोद-आणंद स्पेशल)     यह ट्रेन 24 अक्टूबर तक दाहोद से गोधरा के बीच ही चलेगी, जबकि गोधरा से आणंद के बीच इसका परिचालन रद्द रहेगा। 2. गाड़ी संख्या 20935 (गांधीधाम-इंदौर एक्सप्रेस)    यह ट्रेन 21 अक्टूबर को गांधीधाम से इंदौर के लिए परिवर्तित मार्ग से चलेगी। नया मार्ग: गांधीधाम-विरमगाम-अहमदाबाद-आणंद-बाजवा-छायापुरी-गोधरा-रतलाम-उज्जैन-इंदौर। 3. गाड़ी संख्या 19320 (इंदौर- वेरावल एक्सप्रेस)   22 अक्टूबर को इंदौर से वेरावल के लिए चलने वाली यह ट्रेन भी परिवर्तित मार्ग से चलेगी। नया मार्ग: इंदौर-उज्जैन-रतलाम-गोधरा-छायापुरी-बाजवा-आणंद-अहमदाबाद-विरमगाम। 4. गाड़ी संख्या 09452 (भागलपुर-गांधीधाम स्पेशल)   21 अक्टूबर को भागलपुर से गांधीधाम के लिए चलने वाली इस ट्रेन का मार्ग भी परिवर्तित किया गया है। नया मार्ग: गोधरा-छायापुरी-बाजवा-आणंद-गीर-अहमदाबाद। यात्रियों से अनुरोध है कि वे यात्रा से पहले अपने ट्रेन शेड्यूल की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें। रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह बदलाव किए हैं।

Train Reschedule: लूप लाइन कार्य के कारण दो ट्रेनों का मार्ग बदला, यात्रा से पहले इस वेबसाईट पर चेक जरूर करे

रतलाम – पब्लिक वार्ता,न्यूज डेस्क। पश्चिम मध्य रेलवे के जबलपुर मंडल के कछपुरा रेलवे स्टेशन पर लूप लाइन डालने के लिए प्रस्तावित ब्लॉक के कारण रतलाम मंडल से होकर गुजरने वाली दो ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित किया गया है। यह परिवर्तन 06, 08 और 09 अक्टूबर को प्रभावी रहेगा। जनसंपर्क अधिकारी खेमराज मीणा ने बताया कि गाड़ी संख्या 11464 जबलपुर-वेरावल एक्सप्रेस 06, 08 और 09 अक्टूबर को जबलपुर से वाया कटनी मुड़वारा-बीना-भोपाल मार्ग से चलेगी। वहीं, गाड़ी संख्या 11463 वेरावल-जबलपुर एक्सप्रेस 06 और 08 अक्टूबर को वेरावल से वाया भोपाल-बीना-कटनी मुड़वारा होते हुए अपने गंतव्य जबलपुर तक जाएगी। यात्रियों से अनुरोध है कि वे यात्रा की जानकारी के लिए रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर अवलोकन करें और अपनी यात्रा की योजना के अनुसार मार्ग परिवर्तनों का ध्यान रखें।