नई दिल्ली- पब्लिक वार्ता,
न्यूज़ डेस्क। tatkal Ticket Booking: रेलवे से सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहत और पारदर्शिता से जुड़ी एक अहम खबर सामने आई है। 1 जुलाई 2025 से तत्काल टिकट बुकिंग को लेकर भारतीय रेलवे तीन नए नियम लागू करने जा रहा है, जिससे आम यात्रियों को प्राथमिकता मिलेगी और दलालों की भूमिका पर रोक लगेगी।

रेलवे मंत्रालय ने यह कदम तत्काल टिकट बुकिंग प्रक्रिया को और अधिक सुरक्षित, पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने के लिए उठाया है। इन बदलावों से IRCTC की वेबसाइट, मोबाइल ऐप, पीआरएस काउंटर और अधिकृत एजेंट बुकिंग सभी प्रभावित होंगे।
जानिए क्या होंगे 1 जुलाई से लागू होने वाले 3 नए नियम:

1. तत्काल टिकट बुकिंग के लिए अब आधार कार्ड अनिवार्य
रेलवे के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ कटारिया ने बताया कि 1 जुलाई 2025 से तत्काल टिकट केवल उन्हीं यात्रियों को मिलेंगे, जो IRCTC पोर्टल या ऐप पर आधार नंबर डालकर लॉगिन करेंगे। बिना आधार सत्यापन के अब टिकट बुक नहीं होंगे।
2. 15 जुलाई से OTP वेरिफिकेशन भी होगा जरूरी
15 जुलाई 2025 से तत्काल टिकट बुकिंग के दौरान, चाहे वह IRCTC ऐप, PRS काउंटर या अधिकृत एजेंट से हो, यात्रियों को मोबाइल पर भेजे गए OTP को दर्ज कर सत्यापन करना होगा। इससे फर्जी बुकिंग पर रोक लगेगी और असली यात्रियों को प्राथमिकता मिलेगी।
3. बुकिंग एजेंट्स पर 30 मिनट का बैन
रेलवे ने दलालों पर नकेल कसने के लिए एक और बड़ा कदम उठाया है। अब रेलवे के अधिकृत एजेंट तत्काल टिकट की बुकिंग शुरुआत के पहले 30 मिनट तक टिकट बुक नहीं कर सकेंगे।
- एसी क्लास के लिए: सुबह 10:00 से 10:30 बजे तक
- नॉन-एसी क्लास के लिए: सुबह 11:00 से 11:30 बजे तक
इससे आम यात्रियों को पहले मौके पर टिकट मिलने का लाभ मिलेगा।
यात्रियों के लिए अपील:
रेल मंत्रालय ने यात्रियों से अपील की है कि वे इन नए नियमों को समय रहते समझें और यात्रा के दौरान किसी भी असुविधा से बचने के लिए आधार और मोबाइल नंबर अपडेट रखें।
Latest News
- Ratlam News: जावरा में टैंकर के पहिए के आगे लेटा युवक, CCTV में कैद हुई घटना, मौत के बाद सड़क पर हंगामा
- Ratlam News: रतलाम में घर लौट रहे युवक पर जानलेवा हमला, बाइक सवारों ने पीछे से मारी गोली; CCTV में कैद हुए संदिग्ध
- रतलाम में सेवा भारती का भव्य कन्या पूजन समारोह, 1600 से अधिक कन्याओं का पूजन, 500 से ज्यादा समाजजन हुए शामिल