रतलाम- पब्लिक वार्ता,
न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: दिल्ली-मुंबई 8 लेन एक्सप्रेसवे पर शनिवार दोपहर हुए दर्दनाक हादसे में नोएडा से रतलाम आ रहे एक परिवार की कार खड़े डंपर में जा घुसी। हादसे में रतलाम निवासी सॉफ्टवेयर इंजीनियर प्रद्युम्न दुबे की पत्नी पायल (38) और बेटा अथर्व (20) की मौत हो गई। जबकि प्रद्युम्न (40) और बेटी कामांक्षी (18) गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका इंदौर में इलाज जारी है।

घटना रतलाम जिले के शिवगढ़ के समीप हुई, जहां हाईवे पर साइड में खड़े डंपर में यूपी नंबर की कार पीछे से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के आगे-पिछले हिस्से चकनाचूर हो गए और सभी को कार के गेट तोड़कर बाहर निकाला गया। राहगीरों और स्थानीय लोगों की मदद से चारों घायलों को बाहर निकाल कर रतलाम मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां से उन्हें इंदौर रेफर कर दिया गया।
यह खबर भी पढ़िये…

रविवार को मां-बेटे की एक साथ निकली अर्थी
रविवार सुबह पायल और अथर्व के शव रतलाम लाए गए। शाम को भक्तन की बावड़ी स्थित मुक्तिधाम में मां-बेटे का एक साथ अंतिम संस्कार किया गया। यह दृश्य हर किसी की आंखें नम कर गया।
दिल्ली में जॉब, रतलाम में घर
प्रद्युम्न दुबे दिल्ली में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में कार्यरत हैं। वह परिवार के साथ नोएडा से रतलाम अपने माता-पिता से मिलने आ रहे थे। उनके माता-पिता गीता मंदिर के सामने मित्र निवास रोड स्थित कॉलोनी में रहते हैं। परिवार की कार में कुल चार सदस्य सवार थे—प्रद्युम्न, उनकी पत्नी पायल, बेटा अथर्व और बेटी कामांक्षी।
हादसे की जांच जारी
डीडी नगर थाना पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि कार के सभी एयरबैग खुले थे, फिर भी टक्कर की तीव्रता के कारण जान नहीं बच सकी। हादसे के समय पति-पत्नी कार की अगली सीट पर थे जबकि बच्चे पीछे बैठे थे।
Latest News
- Ratlam News: रतलाम फायरिंग केस: सराफा व्यापारी के घर गोलीकांड का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, 1 करोड़ की वसूली के लिए 40 लाख की सुपारी का खुलासा
- राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस पर रतलाम में अभाविप का प्रतिभा सम्मान समारोह, मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान
- Ratlam News: रतलाम जिला अस्पताल में डॉक्टर पर हमला: बच्ची के फ्रैक्चर का कारण पूछते ही थप्पड़ और मारपीट