रतलाम- पब्लिक वार्ता,
न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जेएसजी संगिनी उमंग परिवार, रतलाम द्वारा गुलमोहर कॉलोनी गार्डन में योग शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाएं, बच्चे, बहुएं और सखियां उपस्थित रहीं।

शिविर में योग प्रशिक्षक श्रीमती शैला हरकावत एवं श्रीमती अवनी कांठेड़ द्वारा सभी प्रतिभागियों को योग के विभिन्न स्वास्थ्यवर्धक आसनों की जानकारी दी गई एवं उन्हें अभ्यास भी कराया गया। उन्होंने बताया कि—

“योग न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है, बल्कि मानसिक शांति भी प्रदान करता है। रोजाना योग करने से व्यक्ति दीर्घकालीन रोगों से बचा रह सकता है।”
शिविर में दोनों प्रशिक्षकों का मोमेंटो, शाल व पुष्पगुच्छ से सम्मान किया गया। यह सम्मान जेएसजी ग्रुप की पदाधिकारीयों द्वारा प्रदान किया गया।

इस आयोजन में प्रमुख रूप से ग्रुप अध्यक्ष रेनू लूनिया, बिंदु कटारिया, संगीता कांठेड़, अनिता कोठारी, निर्मला पटवा, स्नेहलता धाकड़, सरोज मूणत, सुनीता कटारिया, सुनीला पोरवाल, आभा नागोरी, ज्योति मांडोत, सुनीता डांगी सहित बड़ी संख्या में ग्रुप की महिलाएं, बहुएं और बच्चियां शामिल रहीं।
यह शिविर न केवल योगाभ्यास का माध्यम बना, बल्कि समूहिक स्वास्थ्य और जागरूकता की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल भी साबित हुआ।
Latest News
- BREAKING MP Board Exam: 9वीं से 12वीं तक बदला पेपर पैटर्न, लघु उत्तरीय सवालों में नहीं मिलेगा विकल्प
- BREAKING surya grahan 2026: 12 अगस्त को आसमान में अद्भुत नजारा, सूर्य ग्रहण से लेकर उल्का वर्षा तक; भारत में दिखेगा या नहीं?
- Ratlam News: रतलाम बाल सुधार गृह से 7 बाल अपचारी फरार, होमगार्ड से मारपीट; 6 पकड़े गए