रतलाम- पब्लिक वार्ता,
न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल की जिला स्तरीय बैठक आज सैलाना प्रखंड स्थित कसेरा समाज धर्मशाला में आयोजित की गई। बैठक की शुरुआत भारत माता व राम दरबार के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। इस मौके पर संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी व बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक में विभाग संगठन मंत्री अर्जुन गहलोत, विभाग मंत्री सौरभ चतुर्वेदी, पवन बंजारा एवं जिला अध्यक्ष राधेश्याम रावल मंचासीन रहे।
अर्जुन गहलोत ने आगामी योजनाओं पर चर्चा करते हुए बाबा बुढ़ा अमरनाथ यात्रा, स्थापना दिवस और बजरंग दल के रक्तदान शिविर की तैयारियों की रूपरेखा प्रस्तुत की। उन्होंने कार्यकर्ताओं को सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया।

विभाग मंत्री सौरभ चतुर्वेदी ने कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक दायित्वों और आयामों की जानकारी दी और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूतकरने की दिशा में मार्गदर्शन दिया।
बैठक में बीते दो माह के प्रमुख सेवा कार्यों की जानकारी भी साझा की गई, जिसमें शामिल थे:

- 70 स्थानों पर गौमाता की अंत्येष्टि
- 250 बीमार गौमाताओं का उपचार व गोशाला तक पहुंचाना
- 1500 गौमाताओं को संरक्षण देना
- 10 बहनों को लव जिहाद से सुरक्षित निकालना
यह विवरण जिला संयोजक मुकेश व्यास द्वारा प्रस्तुत किया गया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से विभाग संयोजक वीनू शर्मा, राघव त्रिवेदी, राहुल सोनी, राजाराम ओहरी, पवन देवड़ा, डॉ. शंकरसिंह सोलंकी, मुन्नू कुशवाह, आशु टाक, राहुल हाडा, योगेश चौहान, बबला गुर्जर, मोंटी जायसवाल, अनिल रौतेला, मोनू मराठा, सुनील राठौड़, गनी शक्तावत, मुकेश पाटीदार, महेश राव सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बैठक की जानकारी प्रचार प्रमुख मोंटी जायसवाल ने दी।
Latest News
- BREAKING MP Board Exam: 9वीं से 12वीं तक बदला पेपर पैटर्न, लघु उत्तरीय सवालों में नहीं मिलेगा विकल्प
- BREAKING surya grahan 2026: 12 अगस्त को आसमान में अद्भुत नजारा, सूर्य ग्रहण से लेकर उल्का वर्षा तक; भारत में दिखेगा या नहीं?
- BREAKING Ratlam News: रतलाम बाल सुधार गृह से 7 बाल अपचारी फरार, होमगार्ड से मारपीट; 6 पकड़े गए