रतलाम- पब्लिक वार्ता,
न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: रतलाम के औद्योगिक और आर्थिक विकास में नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। शहर में पहली बार 27 जून 2025 को रीजनल इंडस्ट्री, स्किल एंड एंप्लॉयमेंट (राइज) कॉन्क्लेव का भव्य आयोजन होने जा रहा है। आयोजन स्थल नेहरू स्टेडियम में वॉटरप्रूफ डोम का निर्माण तेज़ी से चल रहा है, जहां देशभर से लगभग 2500 उद्योगपति और निवेशक एकत्र होंगे।
कॉन्क्लेव में पेप्सीको, आयशर मोटर्स, गोल्ड क्रस्ट सीमेंट जैसी मल्टीनेशनल कंपनियों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी संभावित है, जिससे रतलाम में बड़े पैमाने पर निवेश की संभावना जताई जा रही है। यह आयोजन न सिर्फ निवेश को प्रोत्साहित करेगा, बल्कि स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के नए द्वार भी खोलेगा।

इस ऐतिहासिक आयोजन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे और तीन अलग-अलग सेशन्स में उद्योगपतियों व निवेशकों से सीधा संवाद करेंगे। राज्य सरकार का मुख्य उद्देश्य औद्योगिक विस्तार, निवेश को आकर्षित करना और अधिक से अधिक रोजगार अवसर पैदा करना है।
कॉन्क्लेव की प्रमुख बातें:

- 1500 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्तावों की घोषणा
- 50 से अधिक औद्योगिक इकाइयों का भूमिपूजन और लोकार्पण
- 350 करोड़ रुपये लागत से विकसित औद्योगिक क्षेत्रों में भवनों का शिलान्यास
- स्वरोजगार को बढ़ावा देने 1 लाख पात्र हितग्राहियों को ऋण वितरण
- 500 उद्यमियों को आशय पत्र और भूमि आवंटन
- 100 से अधिक लाभार्थियों को अनुदान राशि प्रदान
शुक्रवार को एमएसएमई मंत्री चेतन्य काश्यप ने आयोजन स्थल का निरीक्षण किया और तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में कलेक्टर राजेश बाथम, एसपी अमित कुमार, एडीएम डॉ. शालिनी श्रीवास्तव और एसडीएम अनिल भाना समेत तमाम अधिकारी मौजूद रहे।
मंत्री काश्यप ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ट्रैफिक, पार्किंग और आयोजन स्थल पर व्यवस्थाएं समय से पूरी हों। साथ ही, सफल उद्योगपतियों और लाभार्थियों की सूची समय पर तैयार करने के भी निर्देश दिए, ताकि सीएम यादव उनके साथ संवाद कर सकें।
Latest News
- BREAKING CJP Protest: 26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन, जेपी नड्डा ने पिलाया जूस; पीएम मोदी बोले- जल्द स्वस्थ हों
- Cancel Train: भारी बारिश से 12 ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनों का रूट बदला और शॉर्ट टर्मिनेट किया गया
- दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग प्रभावित: रतलाम मंडल ने स्टेशनों पर यात्रियों को बांटा भोजन और पेयजल