MP News: एमपी में ‘सीएम यंग इंटर्नशिप प्रोग्राम’: युवाओं को हर महीने मिलेंगे 10 हजार रुपये

मध्य प्रदेश सरकार ने ‘सीएम यंग इंटर्नशिप प्रोग्राम’ शुरू करने का फैसला किया है। इस योजना के तहत 4165 युवाओं को हर महीने 10 हजार रुपये मानदेय मिलेगा और उन्हें प्रशासनिक काम का अनुभव भी मिलेगा। भोपाल- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। MP News: मध्य प्रदेश सरकार ने युवाओं को प्रशासनिक व्यवस्था से जोड़ने और उन्हें व्यावहारिक अनुभव देने के उद्देश्य से एक नई योजना शुरू करने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में 10 मार्च को हुई कैबिनेट बैठक में ‘सीएम यंग इंटर्नशिप प्रोग्राम’ लागू करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। इस योजना के तहत चयनित युवाओं को हर महीने 10 हजार रुपये मानदेय दिया जाएगा। सरकार का उद्देश्य युवाओं को शासन-प्रशासन की कार्यप्रणाली से जोड़ना और सरकारी योजनाओं के जमीनी क्रियान्वयन की सही जानकारी प्राप्त करना है। 4165 युवाओं को मिलेगा मौका राज्य सरकार ने इस कार्यक्रम के तहत 4,165 युवाओं को इंटर्न के रूप में जोड़ने का लक्ष्य तय किया है।प्रत्येक विकासखंड (ब्लॉक) से लगभग 15 युवाओं का चयन किया जाएगा। चयनित युवाओं को ब्लॉक स्तर पर काम करने का अवसर मिलेगा और उन्हें हर महीने 10 हजार रुपये मानदेय प्रदान किया जाएगा। सरकार का मानना है कि इससे युवाओं को रोजगार का अनुभव मिलेगा और सरकारी योजनाओं की निगरानी भी मजबूत होगी। अटल सुशासन संस्थान करेगा संचालन इस कार्यक्रम का संचालन अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान के माध्यम से किया जाएगा। यह संस्थान युवाओं को प्रशिक्षण देगा और उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन से जोड़ेगा। इंटर्न को करना होगा यह काम ‘सीएम यंग इंटर्नशिप प्रोग्राम’ के तहत चयनित युवाओं को ब्लॉक स्तर पर कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी जाएंगी। इनमें शामिल हैं: युवाओं को मिलेगा प्रशासन का अनुभव सरकार का मानना है कि इस योजना से युवाओं को शासन-प्रशासन की कार्यप्रणाली समझने का अवसर मिलेगा। वहीं सरकार को भी जमीनी स्तर से वास्तविक फीडबैक मिलेगा, जिससे योजनाओं को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकेगा। एमपी कैबिनेट के अन्य अहम फैसले कैबिनेट बैठक में कई अन्य महत्वपूर्ण निर्णय भी लिए गए:

MP News: बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, मूल बिल भरने पर सरचार्ज माफ

भोपाल- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। MP News: मध्य प्रदेश सरकार ने राज्योत्सव के तीसरे दिन आम जनता को बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने “समाधान योजना” की शुरुआत करते हुए घोषणा की कि राज्य के एक करोड़ से अधिक बिजली उपभोक्ताओं पर लगे 3,235 करोड़ रुपये के सरचार्ज को माफ किया जाएगा, बशर्ते वे अपना मूल बिजली बिल जमा करें। कैसे मिलेगा योजना का लाभ? उपभोक्ता वर्ग के अनुसार बकाया राशि (करोड़ रुपये में श्रेणी बकायादारों की संख्या मूल राशि सरमर्ज घरेलू 82 लाख 4,151 1,375 कृषि 14.6 लाख 1,919 1,447 औद्योगिक 1.2 लाख 1,066 20 वाणिज्यिक 5.9 लाख 774 428 नवीकरणीय ऊर्जा पर भी फोकस मुख्यमंत्री ने बताया कि वर्ष 2030 तक 50% बिजली खपत नवीकरणीय ऊर्जा से पूरी करने का लक्ष्य है। मुरैना में बन रही प्रदेश की पहली सोलर प्लस स्टोरेज परियोजना से ₹2.70 प्रति यूनिट की सबसे कम दर पर बिजली उपलब्ध होगी। वहीं, सरकार ने वर्ष 2024-25 में 35 लाख किसानों को 18,000 करोड़ रुपये से अधिक सब्सिडी भी दी है।

Ratlam News: रतलाम में पहली बार राइज कॉन्क्लेव: पेप्सीको, आयशर और गोल्ड क्रस्ट जैसी दिग्गज कंपनियों से निवेश की उम्मीद, सीएम डॉ. यादव लेंगे 3 सेशन

रतलाम- पब्लिक वार्ता,न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: रतलाम के औद्योगिक और आर्थिक विकास में नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। शहर में पहली बार 27 जून 2025 को रीजनल इंडस्ट्री, स्किल एंड एंप्लॉयमेंट (राइज) कॉन्क्लेव का भव्य आयोजन होने जा रहा है। आयोजन स्थल नेहरू स्टेडियम में वॉटरप्रूफ डोम का निर्माण तेज़ी से चल रहा है, जहां देशभर से लगभग 2500 उद्योगपति और निवेशक एकत्र होंगे। कॉन्क्लेव में पेप्सीको, आयशर मोटर्स, गोल्ड क्रस्ट सीमेंट जैसी मल्टीनेशनल कंपनियों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी संभावित है, जिससे रतलाम में बड़े पैमाने पर निवेश की संभावना जताई जा रही है। यह आयोजन न सिर्फ निवेश को प्रोत्साहित करेगा, बल्कि स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के नए द्वार भी खोलेगा। इस ऐतिहासिक आयोजन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे और तीन अलग-अलग सेशन्स में उद्योगपतियों व निवेशकों से सीधा संवाद करेंगे। राज्य सरकार का मुख्य उद्देश्य औद्योगिक विस्तार, निवेश को आकर्षित करना और अधिक से अधिक रोजगार अवसर पैदा करना है। कॉन्क्लेव की प्रमुख बातें: शुक्रवार को एमएसएमई मंत्री चेतन्य काश्यप ने आयोजन स्थल का निरीक्षण किया और तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में कलेक्टर राजेश बाथम, एसपी अमित कुमार, एडीएम डॉ. शालिनी श्रीवास्तव और एसडीएम अनिल भाना समेत तमाम अधिकारी मौजूद रहे। मंत्री काश्यप ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ट्रैफिक, पार्किंग और आयोजन स्थल पर व्यवस्थाएं समय से पूरी हों। साथ ही, सफल उद्योगपतियों और लाभार्थियों की सूची समय पर तैयार करने के भी निर्देश दिए, ताकि सीएम यादव उनके साथ संवाद कर सकें।