Ratlam News:  संगठन विस्तार और सेवा कार्यों पर जोर: सैलाना में विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल की जिला बैठक सम्पन्न

रतलाम- पब्लिक वार्ता,न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल की जिला स्तरीय बैठक आज सैलाना प्रखंड स्थित कसेरा समाज धर्मशाला में आयोजित की गई। बैठक की शुरुआत भारत माता व राम दरबार के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। इस मौके पर संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी व बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक में विभाग संगठन मंत्री अर्जुन गहलोत, विभाग मंत्री सौरभ चतुर्वेदी, पवन बंजारा एवं जिला अध्यक्ष राधेश्याम रावल मंचासीन रहे।अर्जुन गहलोत ने आगामी योजनाओं पर चर्चा करते हुए बाबा बुढ़ा अमरनाथ यात्रा, स्थापना दिवस और बजरंग दल के रक्तदान शिविर की तैयारियों की रूपरेखा प्रस्तुत की। उन्होंने कार्यकर्ताओं को सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया। विभाग मंत्री सौरभ चतुर्वेदी ने कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक दायित्वों और आयामों की जानकारी दी और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूतकरने की दिशा में मार्गदर्शन दिया। बैठक में बीते दो माह के प्रमुख सेवा कार्यों की जानकारी भी साझा की गई, जिसमें शामिल थे: इस अवसर पर प्रमुख रूप से विभाग संयोजक वीनू शर्मा, राघव त्रिवेदी, राहुल सोनी, राजाराम ओहरी, पवन देवड़ा, डॉ. शंकरसिंह सोलंकी, मुन्नू कुशवाह, आशु टाक, राहुल हाडा, योगेश चौहान, बबला गुर्जर, मोंटी जायसवाल, अनिल रौतेला, मोनू मराठा, सुनील राठौड़, गनी शक्तावत, मुकेश पाटीदार, महेश राव सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक की जानकारी प्रचार प्रमुख मोंटी जायसवाल ने दी।

Ratlam News: भोपाल के मामले में बजरंग दल पर टिप्पणी, आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर रतलाम के युवक पर एफआईआर दर्ज

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: भोपाल की हालिया घटना के बाद सोशल मीडिया पर विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल को लेकर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में रतलाम जिले में संगठन के कार्यकर्ताओं ने मोर्चा खोल दिया है। शनिवार को विश्व हिंदू परिषद – बजरंग दल, रतलाम जिला इकाई द्वारा थाना स्टेशन रोड पहुँचकर एक ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें सुल्तान एजाज खान नामक व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की माँग की गई। ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि एजाज खान ने सोशल मीडिया पर विश्व हिंदू परिषद को “गुंडा संगठन” कहकर संबोधित किया और पूरे प्रशासन पर भी अभद्र टिप्पणी की, जिससे न केवल संगठन की छवि को ठेस पहुँची, बल्कि हिन्दू समाज की धार्मिक भावनाएं भी आहत हुई हैं। प्रशासन ने की त्वरित कार्रवाईसंगठन की इस आपत्ति को गंभीरता से लेते हुए पुलिस प्रशासन ने भारतीय दंड संहिता की धारा 153, 295A, 505(2) व आईटी एक्ट की धारा 66 के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध किया है। संगठन पदाधिकारियों ने प्रशासन से माँग की है कि आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार कर कठोरतम दंड दिया जाए। प्रतिक्रिया में संगठन का सख्त रुखबजरंग दल ने स्पष्ट कहा कि हिन्दू समाज की आस्था, संस्कृति और संगठन की गरिमा के विरुद्ध कोई भी टिप्पणी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यह केवल संगठन नहीं, बल्कि सम्पूर्ण हिन्दू समाज को अपमानित करने का प्रयास है, जिसे किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जाएगा। ज्ञापन सौंपते समय ये पदाधिकारी रहे उपस्थित:जिला संयोजक मुकेश व्यास, जिला सह-संयोजक योगेंद्र कुशवाह, आशु टांक, जिला प्रचार-प्रसार प्रमुख मोंटी जायसवाल, जिला विद्यार्थी सह प्रमुख कृष्ण भामा, राजेश शर्मा और विजय प्रजापत सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संगठन की समाज से अपीलविश्व हिंदू परिषद – बजरंग दल ने हिन्दू समाज से अपील की कि वे संगठित व सतर्क रहें और ऐसे विघटनकारी तत्वों के विरुद्ध वैधानिक और सामाजिक रूप से कड़ा प्रतिकार करें। संगठन ने कहा कि यह धर्म और राष्ट्र की रक्षा का समय है, और हर हिन्दू को इस पुनीत कार्य में सहभागी बनना चाहिए।

Ratlam News: शीतला माता मंदिर जिणोद्धार पर रेलवे अधिकारियों की आपत्ति, विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के हस्तक्षेप से समाधान

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: अहिंसा ग्राम रोड स्थित घटना कॉलोनी में स्थित शीतला माता मंदिर, जो कि लगभग 100 वर्षों से अधिक पुराना है, के जिणोद्धार कार्य को लेकर मंगलवार को विवाद की स्थिति बन गई। रेलवे डीआरएम ऑफिस से जुड़े कुछ अधिकारियों ने जेसीबी मशीन के साथ मौके पर पहुंचकर मंदिर निर्माण को अवैध बताते हुए कार्य को रुकवाने का प्रयास किया। इस घटना की सूचना मिलने पर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के जिला संयोजक मुकेश व्यास ने तुरंत संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों को जानकारी दी। इस पर मोंटी जायसवाल और जिला अध्यक्ष राधेश्याम रावल के नेतृत्व में संगठन के कई पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और अधिकारियों से चर्चा की। लंबी बातचीत और स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति के बाद आपसी सहमति से समाधान निकाला गया, और मंदिर का जिणोद्धार कार्य यथावत जारी रखने का निर्णय लिया गया। स्थानीय जनता ने भी मंदिर के संरक्षण की मांग करते हुए विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के प्रयासों की सराहना की। यह प्राचीन मंदिर क्षेत्रवासियों की आस्था का केंद्र है, और इसके संरक्षण के लिए आगे भी हर स्तर पर प्रयास किए जाएंगे।

Ratlam News: विश्व हिंदू परिषद मालवा प्रांत मातृशक्ति दुर्गा वाहिनी का भव्य शक्ति संगम 29 दिसंबर को उज्जैन में

रतलाम – पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: आगामी 29 दिसंबर को उज्जैन में विश्व हिंदू परिषद मालवा प्रांत के 28 जिलों की मातृशक्ति दुर्गा वाहिनी का भव्य शक्ति संगम आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम को लेकर रतलाम जिले की मातृशक्ति दुर्गा वाहिनी की बैठक संपन्न हुई। बैठक में मालवा प्रांत संयोजिका ज्योति प्रिया शर्मा का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।  संगम का विशेष महत्व  संयोजिका ज्योति प्रिया शर्मा ने बताया कि इस वर्ष देवी अहिल्या माता त्रिजन्म वर्ष और रानी दुर्गावती पंचजन्म जयंती वर्ष के निमित्त दुर्गा वाहिनी ने पूरे प्रांत में 110 जागरण यात्राओं का आयोजन किया। ये यात्राएं नारी शक्ति के स्वाभिमान और जागरूकता के उद्देश्य से निकाली गईं। इन यात्राओं के समापन स्वरूप यह शक्ति संगम आयोजित किया जा रहा है।  महाकाल नगरी में हजारों बहनों का मिलनशक्ति संगम में हजारों बहनें बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में एकत्र होंगी। इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में दुर्गा वाहिनी की राष्ट्रीय संयोजिका और संस्थापिका परम पूज्य साध्वी ऋतंभरा दीदी मां का सान्निध्य प्राप्त होगा। रतलाम जिले से 700 बहनों की उपस्थिति रहेगी।  बैठक में विशेष उपस्थिति  बैठक में विश्व हिंदू परिषद विभाग सह मंत्री पवन बंजारा, जिला उपाध्यक्ष राधेश्याम रावल, मातृशक्ति जिला उपाध्यक्ष मीणा दीदी भावसार, जिला मंत्री गौरव शर्मा, मातृशक्ति जिला संयोजिका सरिता दीदी, बजरंग दल जिला सह संयोजक राजा राम ओहरी, राहुल हाड़ा, दिव्या शर्मा, भूमि जाटव, पूनम बोरीवाल, ज्योति शर्मा, कल्पना प्रजापत, श्वेता शर्मा, आरती प्रजापत, सिवनी बोरासी, शर्मिला सालवी, रवीना निनामा, सीमा गेहलोत, सुगना भूरिया और प्रांजल पंचाल सहित प्रखंड स्तर की अनेक बहनों ने सहभागिता की। जानकारी जिला प्रचार प्रसार प्रमुख मोंटी जायसवाल ने दी। 

Ratlam News: घरों में हुई गोवर्धन पूजा, विहिप ने किया महिलाओं को पुरुस्कृत

रतलाम – पब्लिक वार्ता, न्यूज डेस्क। Ratlam News: विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के कालिका माता प्रखंड में महावीर नगर में मातृशक्ति द्वारा गोवर्धन पूजा का आयोजन किया गया। इस विशेष मौके पर महिलाओं और बहनों ने पूरी श्रद्धा के साथ गोवर्धन जी का निर्माण कर पूजा-अर्चना की। इस आयोजन में विश्व हिंदू परिषद द्वारा महिलाओं को पुरस्कृत भी किया गया, जिससे उनकी श्रद्धा और भक्ति को सम्मान मिला। इस अवसर पर जिला से मोंटी जी जायसवाल और पंकज जी चौहान, प्रखंड से विजय प्रजापत और अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने इस पूजा के महत्व को समझाया और श्रद्धालुओं के साथ गोवर्धन पर्व का आनंद लिया। गोवर्धन पूजा का महत्व हिंदू धर्म में अत्यधिक माना जाता है। मान्यता है कि त्रेतायुग में भगवान श्रीकृष्ण ने इंद्रदेव के प्रकोप से गोकुलवासियों की रक्षा के लिए गोवर्धन पर्वत को अपनी छोटी अंगुली पर उठाया था। इस पर्वत की पूजा कर उन्होंने लोगों को अपने कार्यों का महत्व समझाया और प्रकृति की पूजा करने का संदेश दिया। गोवर्धन पूजा के माध्यम से आज भी भक्तजन भगवान श्रीकृष्ण के उस अद्भुत कार्य को याद करते हुए प्रकृति और जीवन में संतुलन बनाए रखने का संकल्प लेते हैं।

Ratlam News: रानी दुर्गावती एवं राणा पूंजा भील जयंती पर विश्व हिंदू परिषद द्वारा पुष्पांजलि समारोह आयोजित

रतलाम – पब्लिक वार्ता,न्यूज डेस्क। Ratlam News: विश्व हिंदू परिषद सामाजिक समरसता द्वारा वीरांगना रानी दुर्गावती और मेवाड़ के जनजातीय शिरोमणि, हल्दीघाटी युद्ध में महाराणा प्रताप के सहयोगी महान योद्धा राणा पूंजा भील की जयंती के अवसर पर पुष्पांजलि समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के सामाजिक समरसता प्रमुख मनोज और जिला मंत्री गौरव ने उनके जीवन और योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि रानी दुर्गावती ने अपने शासनकाल में मुगलों के विरुद्ध संघर्ष करते हुए देश और धर्म की रक्षा के लिए अपना बलिदान दिया। गोंडवाना की इस वीरांगना ने 1564 में अकबर के सेनापति आसफ खान से युद्ध किया और अंतिम क्षण तक अपने राज्य की रक्षा की। उनकी शौर्य और बलिदान की गाथा आज भी हर भारतीय को गर्व से भर देती है। राणा पूंजा भील ने हल्दीघाटी के ऐतिहासिक युद्ध में महाराणा प्रताप का साथ दिया और मुगल सेना के खिलाफ संघर्ष में अपनी भील सेना के साथ वीरता का प्रदर्शन किया। जनजातीय समाज से आने वाले राणा पूंजा ने मुगलों के खिलाफ जन-जन को संगठित किया और हल्दीघाटी की धरती पर अपने साहस की अमिट छाप छोड़ी। उनका योगदान जनजातीय समाज और राजस्थान के इतिहास में अमूल्य है। समारोह में कई प्रमुख व्यक्तियों की उपस्थिति रही, जिनमें विभाग सह मंत्री पवन बंजारा, जिला सह संयोजक आशु, मंदिर अर्चक संपर्क प्रमुख दीपक शर्मा, जिला प्रचार प्रसार प्रमुख मोंटी जयसवाल, जिला प्रचार प्रसार सह प्रमुख रिक्की सेन, जिला साप्ताहिक मिलन प्रमुख सुनील, जिला सेवा प्रमुख अनिल, जिला विद्यार्थी प्रमुख कृष्णा, जिला सह साप्ताहिक मिलन प्रमुख शुभम शर्मा, दीपांशु, विजय, रोमित, लखन और महेश डोडियार शामिल थे।