चंपा विहार में विश्व हिंदू परिषद का कुटुंब प्रबोधन संवाद कार्यक्रम संपन्न, परिवार में संवाद और संस्कारों पर दिया जोर

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। चंपा विहार में विश्व हिंदू परिषद द्वारा कुटुंब प्रबोधन संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार ने सर्व समाज के साथ संवाद करते हुए परिवार, संस्कार और धर्म जागरूकता के महत्व पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि हर परिवार को सप्ताह में कम से कम एक दिन ऐसा तय करना चाहिए, जब पूरा परिवार एक साथ बैठकर संवाद करे और साथ में भोजन करे। इससे परिवार के सदस्यों के बीच आपसी प्रेम और समझ बढ़ती है। उन्होंने अभिभावकों से आग्रह किया कि वे अपने बेटों और बेटियों को हिंदू धर्म की परंपराओं, संस्कृति और मूल्यों के बारे में अवश्य समझाएं, ताकि नई पीढ़ी अपने धर्म को सही तरीके से जान सके। आलोक कुमार ने कहा कि परिवार में किसी सदस्य के जन्मदिन के अवसर पर धार्मिक यात्रा, गौ सेवा या समाज सेवा जैसे कार्य किए जाने चाहिए। इससे बच्चों में सेवा और संस्कार की भावना विकसित होती है। उन्होंने समाज को जागरूक रहने और बेटियों को धार्मिक व सांस्कृतिक शिक्षा देने की आवश्यकता पर भी जोर दिया। संवाद के दौरान आगामी कार्यक्रमों रामोत्सव, हनुमान उत्सव और स्थापना दिवस को जिला, प्रखंड, खंड, मोहल्ला समिति और ग्राम समिति स्तर तक आयोजित करने की जानकारी भी दी गई। इस अवसर पर मंच पर विश्व हिंदू परिषद के क्षेत्रीय संगठन मंत्री जितेंद्र पवार, मालवा प्रांत मंत्री विनोद शर्मा, प्रांत सह मंत्री महेश आंजना, विभाग मंत्री सौरभ चतुर्वेदी, विभाग सह मंत्री पवन बंजारा, रतलाम जिला अध्यक्ष राधेश्याम रावल, जिला मंत्री गौरव शर्मा, जिला संयोजक मुकेश व्यास सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे। इसके अलावा जावरा जिला अध्यक्ष मधुसूदन, जावरा जिला मंत्री तूफान सिंह सहित रतलाम, जावरा और झाबुआ जिलों के पदाधिकारी, प्रखंड व खंड स्तर के कार्यकर्ता, व्यापारी बंधु और समाजसेवी भी बड़ी संख्या में कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम की जानकारी विश्व हिंदू परिषद रतलाम जिला सह प्रचार-प्रसार प्रमुख रिक्की सेन द्वारा दी गई।

Ratlam News: भोपाल के मामले में बजरंग दल पर टिप्पणी, आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर रतलाम के युवक पर एफआईआर दर्ज

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: भोपाल की हालिया घटना के बाद सोशल मीडिया पर विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल को लेकर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में रतलाम जिले में संगठन के कार्यकर्ताओं ने मोर्चा खोल दिया है। शनिवार को विश्व हिंदू परिषद – बजरंग दल, रतलाम जिला इकाई द्वारा थाना स्टेशन रोड पहुँचकर एक ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें सुल्तान एजाज खान नामक व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की माँग की गई। ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि एजाज खान ने सोशल मीडिया पर विश्व हिंदू परिषद को “गुंडा संगठन” कहकर संबोधित किया और पूरे प्रशासन पर भी अभद्र टिप्पणी की, जिससे न केवल संगठन की छवि को ठेस पहुँची, बल्कि हिन्दू समाज की धार्मिक भावनाएं भी आहत हुई हैं। प्रशासन ने की त्वरित कार्रवाईसंगठन की इस आपत्ति को गंभीरता से लेते हुए पुलिस प्रशासन ने भारतीय दंड संहिता की धारा 153, 295A, 505(2) व आईटी एक्ट की धारा 66 के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध किया है। संगठन पदाधिकारियों ने प्रशासन से माँग की है कि आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार कर कठोरतम दंड दिया जाए। प्रतिक्रिया में संगठन का सख्त रुखबजरंग दल ने स्पष्ट कहा कि हिन्दू समाज की आस्था, संस्कृति और संगठन की गरिमा के विरुद्ध कोई भी टिप्पणी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यह केवल संगठन नहीं, बल्कि सम्पूर्ण हिन्दू समाज को अपमानित करने का प्रयास है, जिसे किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जाएगा। ज्ञापन सौंपते समय ये पदाधिकारी रहे उपस्थित:जिला संयोजक मुकेश व्यास, जिला सह-संयोजक योगेंद्र कुशवाह, आशु टांक, जिला प्रचार-प्रसार प्रमुख मोंटी जायसवाल, जिला विद्यार्थी सह प्रमुख कृष्ण भामा, राजेश शर्मा और विजय प्रजापत सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संगठन की समाज से अपीलविश्व हिंदू परिषद – बजरंग दल ने हिन्दू समाज से अपील की कि वे संगठित व सतर्क रहें और ऐसे विघटनकारी तत्वों के विरुद्ध वैधानिक और सामाजिक रूप से कड़ा प्रतिकार करें। संगठन ने कहा कि यह धर्म और राष्ट्र की रक्षा का समय है, और हर हिन्दू को इस पुनीत कार्य में सहभागी बनना चाहिए।

Ratlam News: शीतला माता मंदिर जिणोद्धार पर रेलवे अधिकारियों की आपत्ति, विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के हस्तक्षेप से समाधान

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: अहिंसा ग्राम रोड स्थित घटना कॉलोनी में स्थित शीतला माता मंदिर, जो कि लगभग 100 वर्षों से अधिक पुराना है, के जिणोद्धार कार्य को लेकर मंगलवार को विवाद की स्थिति बन गई। रेलवे डीआरएम ऑफिस से जुड़े कुछ अधिकारियों ने जेसीबी मशीन के साथ मौके पर पहुंचकर मंदिर निर्माण को अवैध बताते हुए कार्य को रुकवाने का प्रयास किया। इस घटना की सूचना मिलने पर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के जिला संयोजक मुकेश व्यास ने तुरंत संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों को जानकारी दी। इस पर मोंटी जायसवाल और जिला अध्यक्ष राधेश्याम रावल के नेतृत्व में संगठन के कई पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और अधिकारियों से चर्चा की। लंबी बातचीत और स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति के बाद आपसी सहमति से समाधान निकाला गया, और मंदिर का जिणोद्धार कार्य यथावत जारी रखने का निर्णय लिया गया। स्थानीय जनता ने भी मंदिर के संरक्षण की मांग करते हुए विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के प्रयासों की सराहना की। यह प्राचीन मंदिर क्षेत्रवासियों की आस्था का केंद्र है, और इसके संरक्षण के लिए आगे भी हर स्तर पर प्रयास किए जाएंगे।

Ratlam News: त्रिशूल दीक्षा एवं बजरंग दल संयोजक सम्मेलन सफलतापूर्वक संपन्न, शौर्य कुंभ की जानकारी साझा

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के कालिका माता प्रखंड द्वारा श्री जगपाल महादेव मंदिर में त्रिशूल दीक्षा एवं बजरंग दल संयोजक सम्मेलन का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और संगठन की आगामी गतिविधियों पर चर्चा की।   कार्यक्रम में मुख्य वक्ता बजरंग दल विभाग संयोजक भाई साहब विनोद शर्मा ने त्रिशूल दीक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला और उपस्थित कार्यकर्ताओं को त्रिशूल दीक्षा दिलाई। उन्होंने हिंदू संस्कृति और संगठन की भूमिका पर बल देते हुए कार्यकर्ताओं को एकजुट रहने का संदेश दिया।    शौर्य कुंभ की जानकारी दी गई   इस अवसर पर 29 मार्च को इंदौर के नेहरू स्टेडियम और शिवजी पार्क में आयोजित होने वाले बजरंग दल शौर्य कुंभ की जानकारी भी साझा की गई। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के शामिल होने की संभावना है, जिसके लिए तैयारियां की जा रही हैं।   सम्मेलन में प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित   इस कार्यक्रम में विभाग सह मंत्री भाई साहब पवन जी बंजारा, जिला धर्म प्रसार प्रशासकीय प्रमुख भाई साहब पंकज जी चौहान, प्रखंड उपाध्यक्ष लाल सिंह गौड, प्रखंड मंत्री विजय प्रजापत, संयोजक अमनप्रीत सलुजा, सत्संग प्रमुख नाथूराम पानोला, गौ रक्षा प्रमुख शुभम माली सहित खंड एवं ग्राम समिति के कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।   इस सम्मेलन की जानकारी जिला प्रचार प्रसार प्रमुख मोंटी जायसवाल ने दी। कार्यक्रम के सफल आयोजन पर सभी कार्यकर्ताओं ने उत्साह व्यक्त किया और हिंदू समाज के उत्थान के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।

Ratlam News: त्रिशूल दीक्षा एवं बजरंग दल संयोजक सम्मेलन सफलतापूर्वक संपन्न, शौर्य कुंभ की तैयारियों पर हुई चर्चा

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के तत्वावधान में बिरिया खेड़ी धर्मशाला में त्रिशूल दीक्षा एवं बजरंग दल संयोजक सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और हिंदू समाज की एकजुटता को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।    त्रिशूल दीक्षा का महत्व और शौर्य कुंभ की तैयारियां   कार्यक्रम के मुख्य वक्ता बजरंग दल जिला संयोजक मुकेश व्यास ने त्रिशूल दीक्षा के महत्व को विस्तार से समझाया और सभी कार्यकर्ताओं को त्रिशूल दीक्षा दिलाई। उन्होंने बताया कि यह दीक्षा हिंदू युवा शक्ति को संगठित करने और समाज के प्रति उनके कर्तव्यों को जागरूक करने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है।   इस अवसर पर बजरंग दल जिला सहसंयोजक आशु टाक, जिला गोरक्षा प्रमुख योगेश चौहान, जिला साप्ताहिक मिलन प्रमुख सुनील राठौड़, जिला विद्यार्थी प्रमुख कृष्ण भामा, प्रखंड सह मंत्री सौरभ वर्मा, संयोजक दुर्गेश डागर, सहसंयोजक मनीष टाक, गोरक्षा प्रमुख गनि शक्तावत, विद्यार्थी प्रमुख रौनक सोलंकी सहित खंड समिति और ग्राम समिति के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।   कार्यक्रम में आगामी 29 मार्च को इंदौर के नेहरू स्टेडियम और शिवाजी पार्क में आयोजित होने वाले बजरंग दल शौर्य कुंभ की जानकारी दी गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर हिंदू शक्ति का प्रदर्शन करने का आह्वान किया गया।   इस आयोजन की जानकारी जिला प्रचार प्रसार प्रमुख मोंटी जायसवाल ने दी। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम पूर्ण रूप से सफल रहा और इससे कार्यकर्ताओं में नए जोश का संचार हुआ।  

Ratlam News: त्रिशूल दीक्षा एवं बजरंग दल संयोजक सम्मेलन संपन्न, शौर्य कुंभ की तैयारियों पर हुई चर्चा

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के श्री राम प्रखंड में त्रिशूल दीक्षा एवं बजरंग दल संयोजक सम्मेलन का आयोजन सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में 29 मार्च को इंदौर के नेहरू स्टेडियम और शिवजी पार्क में आयोजित होने वाले बजरंग दल शौर्य कुंभ की जानकारी दी गई और उसकी तैयारियों पर चर्चा की गई।   त्रिशूल दीक्षा का महत्व और कार्यक्रम की मुख्य बातें   इस अवसर पर विभाग मंत्री सौरभ चतुर्वेदी ने त्रिशूल दीक्षा के महत्व को समझाते हुए सभी कार्यकर्ताओं को त्रिशूल दीक्षा दिलाई। उन्होंने कहा कि त्रिशूल हिंदू धर्म और शक्ति का प्रतीक है, जो आत्मसंरक्षण और धर्म रक्षा के संकल्प को मजबूत करता है।   कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विभाग संयोजक विनोद शर्मा, विहिप जिलाध्यक्ष राधेश्याम रावल, बजरंग दल जिलासंयोजक एवं श्री राम प्रखंड पालक मुकेश व्यास, प्रखंड अध्यक्ष कपिल पुरोहित सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।   कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी   इस आयोजन में बजरंग दल जिला सहसंयोजक आशु टाक, जिला विद्यार्थी प्रमुख कृष्ण भामा, जिला बल उपासना प्रमुख लखन बरगुंडा, जिला साप्ताहिक मिलन प्रमुख सुनील राठौर, जिला प्रचार-प्रसार प्रमुख मोंटी जायसवाल समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया।   इसके अलावा, श्री राम प्रखंड उपाध्यक्ष चीकू, प्रखंड संयोजक विकास, प्रखंड विद्यार्थी प्रमुख सुमित, गो रक्षा प्रमुख देवराज और खंड मोहल्ला समिति के अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।   शौर्य कुंभ को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह   इस सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को बजरंग दल शौर्य कुंभ की तैयारियों से अवगत कराया गया। इस कार्यक्रम में हजारों कार्यकर्ताओं के शामिल होने की संभावना है, जो हिंदू जागरूकता और संगठन शक्ति को मजबूती प्रदान करेगा।   कार्यक्रम का संचालन एवं आभार श्री राम प्रखंड मंत्री नीरज सतवानी ने व्यक्त किया।   यह जानकारी बजरंग दल जिला प्रचार-प्रसार प्रमुख मोंटी जायसवाल ने दी।

Ratlam News: विरुपाक्ष महादेव प्रखंड में त्रिशूल दीक्षा एवं बजरंग दल संयोजक सम्मेलन संपन्न

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के तत्वावधान में विरुपाक्ष महादेव प्रखंड, धराड़ में त्रिशूल दीक्षा एवं बजरंग दल संयोजक सम्मेलन का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। इस दौरान आगामी 29 मार्च को इंदौर के नेहरू स्टेडियम और शिवजी पार्क में आयोजित होने वाले बजरंग दल शौर्य कुंभ की विस्तृत जानकारी साझा की गई।   धर्म रक्षा एवं समाज सुरक्षा का संकल्प   मुख्य वक्ता विभाग सह संयोजक राधेश्याम अंजना ने त्रिशूल दीक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि धर्म की रक्षा के लिए अधर्म का नाश करना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि बजरंग दल हिंदू समाज की सुरक्षा और धार्मिक मूल्यों की रक्षा के लिए सदैव तत्पर है।   सम्मेलन में प्रमुख पदाधिकारियों की उपस्थिति   इस सम्मेलन में विभाग सह मंत्री पवन बंजारा, विभाग सह संयोजक राजाराम ओहरी, जिला अध्यक्ष राधेश्याम रावल, जिला सहसंयोजक अंशु टांक, जिला धर्म प्रचार प्रसार प्रमुख पंकज चौहान, जिला सेवा प्रमुख अनिल रौतेला, जिला गौ रक्षा प्रमुख योगेश चौहान,  जिला धर्माचार्य हीरालाल सीरवी, जिला सह धर्म प्रसार प्रमुख दिलीप  मईड़ा, प्रखंड अध्यक्ष मुकेश  पाटीदार, उपाध्यक्ष भेरुलाल  निनामा, प्रखंड मंत्री सुरेश डिंडोर,प्रखंड सह मंत्री दीपक चौरसिया, प्रखण्ड बल उपसना प्रमुख कान्हा भाभर, दीपक चौहान, संदीप  निनामा, राजू मुनिया, राजेश  राठौड़, दुर्गा शंकर राठौड़, कृषणपाल सिंह, करण सिंह आदि खण्ड प्रखण्ड व ग्राम समिति के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बजरंग दल के सशक्तिकरण पर जोर   विभाग सह संयोजक राधेश्याम अंजना ने कहा, “बजरंग दल इस देश में विश्वास का प्रतीक है। जब कोई मां निश्चिंत होकर अपनी बेटी को स्कूल, कॉलेज या नौकरी पर भेज सके, यह भरोसा समाज में बना रहे, इसके लिए बजरंग दल का सशक्त होना जरूरी है।”  कार्यक्रम की जानकारी जिला प्रचार प्रसार प्रमुख मोंटी जायसवाल ने दी।  

MP News: विश्व हिंदू परिषद गो विभाग ने गोवंश रक्षण को लेकर सौंपा ज्ञापन  

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। MP News: विश्व हिंदू परिषद गो विभाग के पदाधिकारियों ने मध्यप्रदेश में गोवंश रक्षण एवं संवर्धन को लेकर एडीएम शालिनी श्रीवास्तव को ज्ञापन सौंपा। इस ज्ञापन में प्रदेश में गोवंश तस्करी रोकने, गोशालाओं को सरकारी सहायता देने और गोचर भूमि को सुरक्षित करने जैसी 30 प्रमुख मांगें रखी गईं।   ज्ञापन में बताया गया कि प्रदेश में गोवंश तस्करी लगातार जारी है और कई स्थानों पर गोमांस बरामद हुआ है। हाल ही में उज्जैन जिले के घटिया क्षेत्र में गोवंश की अवैध कटाई का मामला सामने आया, जिसमें 2000 से अधिक गोवंश का वध कर स्थानीय बाजार में मांस बेचे जाने की बात सामने आई है। इसी तरह मंदसौर, देवास, महू, आगर, उमरिया, इंदौर समेत कई स्थानों पर गोमांस बरामद किया गया है।   मुख्य मांगें   1. पशु बाजार और मेलों पर प्रतिबंध लगाया जाए या निगरानी समिति गठित की जाए।   2. गोवंश तस्करी में इस्तेमाल वाहनों को जब्त कर लिया जाए।   3. गोवंश तस्करी वाले थाना क्षेत्र के प्रभारी को निलंबित किया जाए।   4. बार-बार तस्करी में पकड़े गए आरोपियों पर रासुका लगाई जाए।   5. गोवंश की देखभाल के लिए गोशालाओं को मुफ्त बिजली कनेक्शन मिले और भूमि आवंटन की प्रक्रिया आसान हो।   6. गोशालाओं द्वारा बनाए गए जैविक खाद और किटनाशकों को फर्टिलाइजर एक्ट से बाहर किया जाए।   7. गोवंश के लिए 1962 संजीवनी पशु एंबुलेंस की सेवाएं निःशुल्क की जाएं।   8. हर गोपालक को प्रति गाय 1200 रुपये गोवंदन राशि दी जाए।   9. गोचर भूमि को उद्योगों के लिए आवंटित न किया जाए और अतिक्रमण मुक्त किया जाए।   10. प्लास्टिक व पॉलीथिन के उपयोग पर सख्त प्रतिबंध लगाया जाए।   ज्ञापन सौंपने के दौरान विश्व हिंदू परिषद क्षेत्रीय गो रक्षा प्रमुख सोहन विश्वकर्मा, बजरंग दल प्रांत गो रक्षा प्रमुख भेरूलाल माली, विभाग सह मंत्री पवन बंजारा, विभाग गो रक्षा प्रमुख नटवर, जिला अध्यक्ष राधेश्याम रावल, जिला मंत्री गौरव शर्मा, जिला संयोजक मुकेश व्यास, जिला सह संयोजक मुन्नू कुशवाह और जिला गो रक्षा प्रमुख योगेश चौहान उपस्थित रहे।   जानकारी प्रचार प्रमुख मोंटी जायसवाल ने दी।

Ratlam News: सैलाना में मनाई गीता जयंती, बजरंग दल ने निकाला शौर्य संचलन

रतलाम/सैलाना – पब्लिक वार्ता,न्यूज डेस्क। Ratlam News: विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के सैलाना प्रखंड द्वारा गीता जयंती के अवसर पर नगर के मुख्य मार्गों से भव्य शौर्य संचलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समाजजन उपस्थित रहे।  इस अवसर पर विभाग संगठन मंत्री अर्जुन गहलोत ने कहा, “बजरंग दल का प्रत्येक कार्यकर्ता सदैव हिंदू समाज के प्रति समर्पित रहता है। चाहे आधी रात हो या कोई कठिन परिस्थिति, हमारा उद्देश्य हमेशा समाज की रक्षा और सेवा करना है। हम अटक से कटक तक भगवा ध्वज को ऊंचा फहराने का संकल्प रखते हैं।”  कार्यक्रम में विभाग संयोजक विनोद शर्मा, विभाग विशेष संपर्क प्रमुख मोहित चौबे, रतलाम जिला संयोजक मुकेश व्यास, जिला सहसंयोजक आशु टांक, जिला गो रक्षा प्रमुख मुन्नू कुशवाह, जिला धर्म प्रसार परिर्वतन प्रमुख महेश राव, जिला सहसंयोजक राजाराम, जिला प्रचार प्रसार प्रमुख मोंटी जायसवाल, जिला धर्म प्रसार प्रमुख (सैलाना प्रखंड पालक) कुलदीप गुर्जर, प्रखंड अध्यक्ष मनोज कसेरा, प्रखंड उपाध्यक्ष राजेश जोशी, प्रखंड संयोजक ललित चंदेल सहित प्रखंड और खंड के सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।  संचलन के दौरान कार्यकर्ताओं ने गीता के संदेश और हिंदू समाज के गौरव को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया। नगर के विभिन्न मार्गों पर भगवा ध्वज के साथ निकाले गए शौर्य संचलन ने समाज में एकता और सामूहिक शक्ति का संदेश दिया।यह जानकारी जिला प्रचार प्रसार प्रमुख मोंटी जायसवाल ने दी

MP News: विहिप के राष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार रतलाम पहुंचे, जात – पात से ऊपर उठने पर दिया जोर; समाज के प्रबुद्धजनों से मिले

सेवा कार्य सबसे बड़ा कार्य, देश व धर्म को बचाकर सेवा कार्य करना बहुत आवश्यक है – आलोक कुमार रतलाम – पब्लिक वार्ता,जयदीप गुर्जर। MP News: विश्व हिन्दू परिषद सामाजिक समरसता विभाग द्वारा रतलाम में सामाजिक समरसता संगोष्ठी व प्रबुद्धजन संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में विशेष मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए विश्व हिन्दू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार उपस्थित हुए। इस आयोजन का उद्देश्य समाज के विभिन्न वर्गों के बीच समरसता और एकता को बढ़ावा देना है। संगोष्ठी से पूर्व अतिथियों ने भारत माता व भगवान श्रीराम के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलन किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रांत मंत्री विनोद शर्मा, संगठन मंत्री अर्जुन गेहलोद, समाजसेवी व व्यापारी अनोखीलाल कटारिया, प्रकाश शर्मा सांवरिया आदि मौजूद रहे। मंच का संचालन जिला सामाजिक समरसता प्रमुख मनोज सगरवंशी व विशेष संपर्क प्रमुख मनोज पंवार ने किया। अपने संबोधन में आलोक कुमार ने भारत में सनातन धर्म में सामाजिक समरसता को लेकर जात-पात से ऊपर उठकर सभी समाज को एक साथ रहने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि हमारे मन में भगवान विराजमान हैं, तो छोटा-बड़ा का कोई प्रश्न नहीं उठता। हिंदू धर्म में पहले समय में व्यक्ति हजार कष्टों को सहकर चार धाम तीर्थ यात्रा करता था। उस समय सड़क, परिवहन आदि की व्यवस्था नहीं होती थी। लोग अपने सभी हिसाब-किताब को सुधारते, गलतियों को स्वीकार करते और यह सोचकर जाते कि यदि मृत्यु हुई तो मोक्ष की प्राप्ति होगी, और यदि लौट आए तो ईश्वर की कृपा मानी जाती। यह सब इसलिए होता था क्योंकि लोग देश को एक मानते थे। उन्होंने कहा कि हम सभी को जात, मत, पंथ से ऊपर उठकर हिंदू के रूप में एकजुट रहना चाहिए और बच्चों को हिंदू धर्म की शिक्षा देना अति आवश्यक है। अन्यथा विधर्मी हमारे समाज को प्रभावित कर सकते हैं, जिससे लव जिहाद जैसे गंभीर मामले सामने आते हैं। आलोक कुमार ने कहा कि आज कुछ राजनेता आदिवासी समाज को अन्य समाज से अलग करने का प्रयास कर रहे हैं, उन्हें उकसा रहे हैं। जबकि वैज्ञानिक शोध से यह सिद्ध हो चुका है कि आदिवासी समाज और सनातन को मानने वाले अन्य पंथ के सभी बंधु मूल निवासी हैं और हिंदू हैं। डॉ. भीमराव अंबेडकर ने भी बौद्ध धर्म अपनाने से पूर्व ईसाई और इस्लाम मत पर विचार किया, लेकिन निष्कर्ष निकाला कि बौद्ध धर्म भारत के लिए अधिक उपयुक्त है। उन्होंने इस विषय पर “Thoughts on Pakistan” पुस्तक भी लिखी, जिसे सभी को पढ़ना चाहिए। इस आयोजन में विभाग से सह मंत्री पवन बंजारा, वीनू शर्मा, मोहित चौबे; जिला उपाध्यक्ष राधेश्याम रावल, पवन देवड़ा; जिला संयोजक मुकेश व्यास, मनोज सगरवंशी, मनोज पंवार, मुन्नू कुशवाहा, अक्षय गोमै, योगेश चौहान, आशु टॉक, राजा राम ओहरी, अनिल रौतेला, कृष्ण भामा, पाखंड से विजय, नीरज सतवानी, दीपांशु गुप्ता, जिला प्रचार प्रसार प्रमुख मोंटी जायसवाल, जिला शाह पसार रिकी सेन; शंकर सिंह, हीरालाल सीरवी एवं विभाग, जिला एवं प्रखंड टीम के सदस्य उपस्थित रहे। जानकारी जिला प्रचार प्रसार प्रमुख मोंटी जायसवाल ने दी।