Ratlam News: विश्व हिंदू परिषद–बजरंग दल की जिला मासिक बैठक रावटी में संपन्न

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल की जिला स्तरीय मासिक बैठक रविवार को रावटी प्रखंड में आयोजित की गई। बैठक की शुरुआत भगवान राम और भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर की गई। इस दौरान पिछले माह में संपन्न कार्यक्रमों की समीक्षा की गई तथा आगामी माह की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में विभाग मंत्री सौरभ चतुर्वेदी ने पिछले महीने का वृत निवेदन प्रस्तुत किया और आने वाले लक्ष्यों को समय पर पूर्ण करने हेतु कार्यकर्ताओं से सुझाव लिए। वहीं विभाग संगठन मंत्री अर्जुन गहलोत ने बताया कि संघ शताब्दी वर्ष के अवसर पर संगठन द्वारा वृद्ध घर-घर संपर्क अभियान, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ युवा संगम अभियान, शौर्य यात्रा, जॉइन बजरंग दल अभियान और धर्मरक्षा समर्पण निधि जैसे प्रमुख कार्यक्रम संचालित किए जाएंगे। इन अभियानों की रणनीति पर भी बैठक में विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में मंचासीन पदाधिकारियों में विभाग मंत्री सौरभ चतुर्वेदी, जिलाध्यक्ष राधेश्याम रावल, जिलामंत्री गौरव शर्मा उपस्थित रहे। इसके अलावा विभाग सह संयोजक राजाराम आहोरी, बजरंग दल जिला संयोजक मुकेश व्यास, जिला टोली व प्रखंड टोली के सदस्य भी शामिल हुए। बैठक से जुड़ी जानकारी जिला प्रचार प्रसार प्रमुख मोंटी जायसवाल द्वारा दी गई।

Ratlam News: रतलाम में हुतात्मा दिवस पर 51 यूनिट रक्तदान, कोठारी बंधुओं को श्रद्धांजलि

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: हुतात्मा दिवस के अवसर पर बजरंग दल जिला रतलाम द्वारा 2 नवंबर को कोठारी बंधुओं एवं कार सेवकों के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि स्वरूप रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। उनकी स्मृति में हर वर्ष की तरह इस बार भी रक्तदान मानव सेवा समिति में आयोजित किया गया, जिसमें 51 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। इस कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद विभाग सह मंत्री पवन बंजारा, जिला अध्यक्ष राधेश्याम रावल, बजरंग दल जिला संयोजक मुकेश व्यास सहित सभी जिला पदाधिकारी, प्रखंड प्रतिनिधि व ग्राम समिति के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी कार्यकर्ताओं ने स्वेच्छा से रक्तदान कर हुतात्माओं को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम की जानकारी जिला प्रचार प्रसार प्रमुख मोंटी जायसवाल ने दी।

MP News: 61000 युवाओं ने लिया संकल्प: नशा मुक्त भारत और हिंदू एकता के लिए बजरंग दल का शौर्य कुंभ

इंदौर- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। MP News: छत्रपति संभाजी महाराज के बलिदान दिवस के उपलक्ष्य में इंदौर के नेहरू स्टेडियम में बजरंग दल द्वारा भव्य शौर्य कुंभ का आयोजन किया गया। इस ऐतिहासिक आयोजन में 61,000 से अधिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और नशामुक्त भारत, हिंदुओं की सुरक्षा तथा जनसंख्या संतुलन बनाए रखने के लिए तीन संतान के जन्म का संकल्प लिया।    शौर्य यात्रा के साथ हजारों कार्यकर्ताओं की भव्य रैली   कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कार्यकर्ता इंदौर के पांच अलग-अलग स्थानों से शौर्य यात्रा के रूप में नेहरू स्टेडियम पहुंचे। ये स्थान थे:   – चिमनबाग मैदान – इंदौर विभाग   – एमजीएम मेडिकल कॉलेज – शाजापुर विभाग   – होलकर कॉलेज ग्राउंड – खरगोन, धार, रतलाम विभाग   – इंदौर समाचार मैदान – उज्जैन, मंदसौर विभाग   – मोदी का भट्टा संवाद नगर – खंडवा विभाग   इन सभी स्थानों से हजारों कार्यकर्ताओं ने भगवा ध्वज के साथ नगर में शौर्य यात्रा निकाली। समाज, राजनीतिक और विभिन्न संगठनों द्वारा यात्रा का भव्य स्वागत किया गया और मार्गों को भगवा ध्वजों से सजाया गया।   मिलिंद परांडे का संबोधन: हिंदू एकता और नशामुक्त समाज पर जोर   कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांडे ने संबोधित करते हुए कहा कि भारत भूमि पर गुलामी का कोई चिन्ह नहीं रहेगा। उन्होंने नशे के बढ़ते प्रचलन पर चिंता जताई और कहा कि युवा पीढ़ी को बल, शौर्य और जागरूकता के माध्यम से इस संकट से बाहर निकाला जा सकता है।   उन्होंने आगे कहा कि हमारे कई व्यापार हिंदू समाज के हाथ से निकलते जा रहे हैं। हर हिंदू को अपने धर्म और संस्कृति का रक्षक बनना चाहिए। जाति, भाषा और प्रांत से ऊपर उठकर हमें हिंदू एकता की भावना को मजबूत करना होगा।   शौर्य कुंभ में मलखंभ प्रतियोगिता और वीरता का सम्मान   शौर्य कुंभ के दौरान मलखंभ प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें भाग लेने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।   भव्य आयोजन में 500 बसें, 2500 चारपहिया और 5000 दोपहिया वाहन शामिल   इस आयोजन में इंदौर विभाग से 16,000 कार्यकर्ताओं समेत मंदसौर, रतलाम, उज्जैन, खंडवा, खरगोन, शाजापुर, धार के कार्यकर्ता 500 बसों, 2500 चारपहिया और 5000 दोपहिया वाहनों के साथ शामिल हुए।    कार्यक्रम में अनेक संतों और प्रमुख पदाधिकारियों की उपस्थिति   कार्यक्रम में जगतगुरु स्वामी प्रज्ञानंद सरस्वती, बजरंग दल के राष्ट्रीय संयोजक नीरज दनेरिया, विहिप के क्षेत्र संगठन मंत्री जितेंद्र सिंह, प्रांत संगठन मंत्री खगेन्द्र भार्गव, प्रांत मंत्री विनोद शर्मा सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे। मंच संचालन बजरंग दल के प्रांत संयोजक नितिन पाटीदार ने किया।   शौर्य कुंभ हिंदू एकता, नशामुक्त भारत और राष्ट्रवाद के संदेश को प्रबल करने का मंच बना, जहां हजारों युवाओं ने सामाजिक और राष्ट्रीय उत्थान का संकल्प लिया।

Ratlam News: त्रिशूल दीक्षा एवं बजरंग दल संयोजक सम्मेलन सफलतापूर्वक संपन्न, शौर्य कुंभ की जानकारी साझा

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के कालिका माता प्रखंड द्वारा श्री जगपाल महादेव मंदिर में त्रिशूल दीक्षा एवं बजरंग दल संयोजक सम्मेलन का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और संगठन की आगामी गतिविधियों पर चर्चा की।   कार्यक्रम में मुख्य वक्ता बजरंग दल विभाग संयोजक भाई साहब विनोद शर्मा ने त्रिशूल दीक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला और उपस्थित कार्यकर्ताओं को त्रिशूल दीक्षा दिलाई। उन्होंने हिंदू संस्कृति और संगठन की भूमिका पर बल देते हुए कार्यकर्ताओं को एकजुट रहने का संदेश दिया।    शौर्य कुंभ की जानकारी दी गई   इस अवसर पर 29 मार्च को इंदौर के नेहरू स्टेडियम और शिवजी पार्क में आयोजित होने वाले बजरंग दल शौर्य कुंभ की जानकारी भी साझा की गई। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के शामिल होने की संभावना है, जिसके लिए तैयारियां की जा रही हैं।   सम्मेलन में प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित   इस कार्यक्रम में विभाग सह मंत्री भाई साहब पवन जी बंजारा, जिला धर्म प्रसार प्रशासकीय प्रमुख भाई साहब पंकज जी चौहान, प्रखंड उपाध्यक्ष लाल सिंह गौड, प्रखंड मंत्री विजय प्रजापत, संयोजक अमनप्रीत सलुजा, सत्संग प्रमुख नाथूराम पानोला, गौ रक्षा प्रमुख शुभम माली सहित खंड एवं ग्राम समिति के कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।   इस सम्मेलन की जानकारी जिला प्रचार प्रसार प्रमुख मोंटी जायसवाल ने दी। कार्यक्रम के सफल आयोजन पर सभी कार्यकर्ताओं ने उत्साह व्यक्त किया और हिंदू समाज के उत्थान के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।