रतलाम- पब्लिक वार्ता,
न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल की जिला स्तरीय मासिक बैठक रविवार को रावटी प्रखंड में आयोजित की गई। बैठक की शुरुआत भगवान राम और भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर की गई। इस दौरान पिछले माह में संपन्न कार्यक्रमों की समीक्षा की गई तथा आगामी माह की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई।


बैठक में विभाग मंत्री सौरभ चतुर्वेदी ने पिछले महीने का वृत निवेदन प्रस्तुत किया और आने वाले लक्ष्यों को समय पर पूर्ण करने हेतु कार्यकर्ताओं से सुझाव लिए। वहीं विभाग संगठन मंत्री अर्जुन गहलोत ने बताया कि संघ शताब्दी वर्ष के अवसर पर संगठन द्वारा वृद्ध घर-घर संपर्क अभियान, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ युवा संगम अभियान, शौर्य यात्रा, जॉइन बजरंग दल अभियान और धर्मरक्षा समर्पण निधि जैसे प्रमुख कार्यक्रम संचालित किए जाएंगे। इन अभियानों की रणनीति पर भी बैठक में विस्तार से चर्चा हुई।
बैठक में मंचासीन पदाधिकारियों में विभाग मंत्री सौरभ चतुर्वेदी, जिलाध्यक्ष राधेश्याम रावल, जिलामंत्री गौरव शर्मा उपस्थित रहे। इसके अलावा विभाग सह संयोजक राजाराम आहोरी, बजरंग दल जिला संयोजक मुकेश व्यास, जिला टोली व प्रखंड टोली के सदस्य भी शामिल हुए।

बैठक से जुड़ी जानकारी जिला प्रचार प्रसार प्रमुख मोंटी जायसवाल द्वारा दी गई।
Latest News
- BREAKING Ratlam News: जावरा में टैंकर के पहिए के आगे लेटा युवक, CCTV में कैद हुई घटना, मौत के बाद सड़क पर हंगामा
- Ratlam News: रतलाम में घर लौट रहे युवक पर जानलेवा हमला, बाइक सवारों ने पीछे से मारी गोली; CCTV में कैद हुए संदिग्ध
- रतलाम में सेवा भारती का भव्य कन्या पूजन समारोह, 1600 से अधिक कन्याओं का पूजन, 500 से ज्यादा समाजजन हुए शामिल