रतलाम- पब्लिक वार्ता,
न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: अहिंसा ग्राम रोड स्थित घटना कॉलोनी में स्थित शीतला माता मंदिर, जो कि लगभग 100 वर्षों से अधिक पुराना है, के जिणोद्धार कार्य को लेकर मंगलवार को विवाद की स्थिति बन गई। रेलवे डीआरएम ऑफिस से जुड़े कुछ अधिकारियों ने जेसीबी मशीन के साथ मौके पर पहुंचकर मंदिर निर्माण को अवैध बताते हुए कार्य को रुकवाने का प्रयास किया।

इस घटना की सूचना मिलने पर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के जिला संयोजक मुकेश व्यास ने तुरंत संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों को जानकारी दी। इस पर मोंटी जायसवाल और जिला अध्यक्ष राधेश्याम रावल के नेतृत्व में संगठन के कई पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और अधिकारियों से चर्चा की।
लंबी बातचीत और स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति के बाद आपसी सहमति से समाधान निकाला गया, और मंदिर का जिणोद्धार कार्य यथावत जारी रखने का निर्णय लिया गया। स्थानीय जनता ने भी मंदिर के संरक्षण की मांग करते हुए विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के प्रयासों की सराहना की।

यह प्राचीन मंदिर क्षेत्रवासियों की आस्था का केंद्र है, और इसके संरक्षण के लिए आगे भी हर स्तर पर प्रयास किए जाएंगे।
Latest News
- Ratlam News: रतलाम फायरिंग केस: सराफा व्यापारी के घर गोलीकांड का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, 1 करोड़ की वसूली के लिए 40 लाख की सुपारी का खुलासा
- राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस पर रतलाम में अभाविप का प्रतिभा सम्मान समारोह, मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान
- Ratlam News: रतलाम जिला अस्पताल में डॉक्टर पर हमला: बच्ची के फ्रैक्चर का कारण पूछते ही थप्पड़ और मारपीट