नई दिल्ली- पब्लिक वार्ता,
न्यूज़ डेस्क। New Rules: देश में 1 दिसंबर 2025 से कई महत्वपूर्ण नियम बदलने जा रहे हैं, जिनका सीधा असर आम जनता की जेब और दैनिक जीवन पर पड़ेगा। इनमें आधार कार्ड, यूपीआई, पेंशन, बैंकिंग सर्विस, आयकर नियम और LPG सिलेंडर की कीमतें शामिल हैं। नवंबर समाप्त होने से पहले इन बदलावों को जानना बहुत ज़रूरी है, ताकि किसी तरह की परेशानी से बचा जा सके।

आधार कार्ड के फॉर्मेट में बड़ा बदलाव
यूआईडीएआई आधार कार्ड का नया सिक्योर फॉर्मेट लाने की तैयारी कर रहा है।

- नए आधार में सिर्फ फोटो और QR कोड रहेगा।
- नाम, पता और 12 अंकों का आधार नंबर हटा दिया जाएगा।
- यह कदम डेटा मिसयूज़ और गैर-कानूनी ऑफलाइन वेरिफिकेशन रोकने के लिए उठाया जा रहा है।
- नया आधार फॉर्मेट दिसंबर 2025 में लागू होने की संभावना है।
यूपीआई नियमों में बड़ा अपडेट
31 दिसंबर 2025 से नए यूपीआई नियम लागू होंगे।
- सभी ऑटोपे मैंडेट (सब्सक्रिप्शन, EMI) एक ही ऐप से मैनेज किए जा सकेंगे।
- एक ऐप से दूसरे ऐप में मैंडेट ट्रांसफर की सुविधा मिलेगी।
- नए सिक्योरिटी फीचर—फेस या बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन जोड़ा जाएगा।
SBI ग्राहकों के लिए अहम बदलाव – MCash सर्विस बंद
1 दिसंबर 2025 से SBI की M-Cash सुविधा बंद हो जाएगी।
- अब बिना बेनिफिशियरी रजिस्ट्रेशन के सिर्फ मोबाइल नंबर/ईमेल के आधार पर पैसे भेजना संभव नहीं होगा।
- SBI दिसंबर के अंत तक YONO 2.0 लॉन्च करने की तैयारी में है।
सरकारी कर्मचारियों के लिए UPS चुनने की आखिरी तारीख
यूनिफाइड पेंशन स्कीम (UPS) चुनने की अंतिम तारीख 30 नवंबर 2025 है।
- 1 दिसंबर के बाद UPS का विकल्प उपलब्ध नहीं होगा।
- पहले यह तारीख 30 सितंबर थी, जिसे बढ़ाकर नवंबर किया गया था।
पेंशनर्स के लिए लाइफ सर्टिफिकेट जमा करने का आखिरी मौका
30 नवंबर 2025 के बाद पेंशनभोगी लाइफ सर्टिफिकेट जमा नहीं कर पाएंगे।
- 1 दिसंबर से जमा न करने पर पेंशन रुक सकती है।
- यह काम बैंक जाकर या घर बैठे डिजिटल तरीके से किया जा सकता है।
आयकर नियमों में बड़े बदलाव
30 नवंबर 2025 तक इन कामों को पूरा करना ज़रूरी है—
- अक्टूबर 2025 में कटे TDS का स्टेटमेंट फाइल करना।
- सेक्शन 92E के तहत रिपोर्ट जमा कराना।
- अंतरराष्ट्रीय समूह की एंटिटीज़ के लिए Form 3CEAA जमा करने की आखिरी तारीख भी 30 नवंबर है।
- 1 दिसंबर के बाद ये फॉर्म सबमिट नहीं होंगे।
LPG सिलेंडर की कीमतों में बदलाव
हर महीने की तरह 1 दिसंबर 2025 को भी LPG की नई कीमतें जारी होंगी।
- घरेलू और कॉमर्शियल दोनों सिलेंडर की कीमतें बदल सकती हैं।
- पिछले महीने (नवंबर 2025) कॉमर्शियल सिलेंडर में ₹6.50 की कटौती की गई थी।
विमान ईंधन (ATF) की कीमतों की समीक्ष
1 दिसंबर 2025 को ATF की नई कीमतें भी जारी होंगी।
- अंतरराष्ट्रीय कीमतों के कारण बदलाव संभव।
Latest News
- BREAKING Banking Jobs 2026: PNB और यूनियन बैंक में 940 पदों पर भर्ती, जानें योग्यता, सैलरी और आवेदन प्रक्रिया
- BREAKING MP UCC Bill पास: शादी का रजिस्ट्रेशन होगा अनिवार्य, लिव इन से नौकरी रिकॉर्ड तक क्या बदल जाएगा?
- BREAKING Ratlam News: काटजू नगर में युवक ने लगाई फांसी, बदबू आने पर खुला राज; दो माह पहले हुई थी दूसरी शादी